Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Coronavirus : कौन है वो लड़की जिसे कोरोना वायरस फैलने के बाद चमगादड़ खाने के लिए मांगनी पड़ी माफी

Know about the Chinese girl who apologized for eating bats after the corona virus spread. Does the corona virus spread by eating its girl bats.जानिए उस लड़की के बारे में जो कोरोना वायरस के फैलने के बाद चमगादड़ खाने के लिए माफी मांग रही। क्या इसकी लड़की के चमगाइड़ खाने से कोरोना वायरस फैला है।

बेंगलुरु। चीन में फैले कोरोना वायरस का प्रकोप अब बढ़ता ही जा रहा हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केरल का रहने वाला छात्र चीन में वुहान विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहा था और कुछ दिन पहले ही लौटा था। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम बारीकी से मरीज की निगरानी कर रही है। वहीं चीन में 6हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं और अब तक लगभग 177 लोगों की जान जा चुकी हैं।

Coronavirus

बता दें इस कोरोना वायरस के फैलने के बाद हुई रिसर्च में पाया गया कि यह वायरस चमगादड़ और सांप से फैला है। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि आखिरी यह इन जानवरों से मनुष्‍य में कैसे आया? क्या किसी इंसान को चमगादड़ या सांप के काटने से यह वायरस फैला या किसी ने इसे खाया जिस कारण यह वायरस मनुष्‍यों तक पहुंचा ? मालूम हो कि कोरोना वायरस के फैलने के बाद चीन की एक खूबसूरत सी लड़की का चमगादड़ का सूप पीते और चमगादड़ खाते हुए एक विडियो वायरल हुआ। जिसके बाद लोगों ने उसे ही कोरोना वायरस फैलाने का जिम्मेदार ठहराया। उस पर आरोप लगा कि उसके चमगादड़ खाया और कोरोना वायरस ह्यूमन में पहुंच गया। इतना ही नहीं इसके लिए उस लड़की को माफी तक मांगनी पड़ी। जानिए कौन हैं वो लड़की और उसने क्यों खाया था चमगादड़?

जानें कौन है वो चीन की लड़की

जानें कौन है वो चीन की लड़की

चीन के वुहान में रहने वाली इस लड़की का नाम वेंग मेनग्युन (Wang Mengyun)है। दरअसल ये लड़की एक ट्रैवल ब्लॉगर है और सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन ट्रैवेल शो चलाती है। इस शो का नाम ड्रीम रनर है। चीन में लाखों की संख्‍या में उसके इस शो के फालोअर हैं। उसने ये शो लगभग पांच साल पहले शुरु किया था। उसके ये शो यू ट्यूब समेत अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर आता हैं। इस शो की लोकप्रियता का आप इससे ही अंदाजा लगा सकते है कि 2018 में जब वेंग मेनग्युन महज 28 वर्ष की थी तब उसे फोर्ब्स ने अपने 30 सफल चाइनीज एंट्राप्रेन्योर्स में शामिल कर सम्मानित किया था। बता दें इस लिस्‍ट में उन्‍हें शामिल किया जाता है जिन्होंने 30 साल की उम्र से पहले किसी भी क्षेत्र में अत्‍यधिक सफलता हासिल की है।

क्यों खाना पड़ा इसे चमगादड़ ?

क्यों खाना पड़ा इसे चमगादड़ ?

चाइनीज लड़की वेंग मेनग्युन एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं, इसी कारण वो चा. वह पश्चिमी पैसिफिक ओसीन के पलाउ Palau नाम के एक आइलैंड पर घूमने शूट के लिए गयी थी। वहां के लोग चमगादड़ खाते है और सूप बनाकर पीते हैं। अपने शो में वह दर्शकों को दिखाना चाहती थी कि वहां के लोग कैसे चमगादड़ खाते है इसलिए उसने भी शो की शूट करते समय चमगादड़ खाया था। शायद उस वक्त उसे इस बात का अभास नहीं होगा कि उसको चमगादड़ खाना इतना मंहगा पड़ेगा। आपको बता दें वो कोई नया विडियो नहीं है बल्कि 2016 का है। ये विडियो उसने तब शूट किया था तब कोरोना वायरस का चाइना में नामोनिशान तक नहीं था। ले

चमगादड़ खाने वाला विडियो हुआ था वायरल

चमगादड़ खाने वाला विडियो हुआ था वायरल

अब जब चीन में नॉवेल कोरोना वायरस फैला और इस बात की आशंका जताई गई कि ये चमगादड़ से फैला है और इसी बीच चमगादड़ के सूप की खबरें सामने आईं, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने ये वीडियो को खोज निकाला और चमगादड़ खाने वाला विडियो जमकर वायरल हो गया जिसके बाद अब वेंग मेनग्युन चमगादड़ खाने के लिए जमकर घेर लिया। इसके बाद वो इतनी ट्रोल हुई कि उसे सोशल मीडिया पर लोगों से माफी तक मांगनी पड़ रही है।

लेटर पोस्‍ट कर चमगादड़ खाने के लिए मांगी माफी

लेटर पोस्‍ट कर चमगादड़ खाने के लिए मांगी माफी

वेंग मेनग्युन को इतना ट्रोल हुई कि कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार न होने के बाजवूद उसने माफी मांगते हुए एक लेटर पोस्ट किया। पिछली 22 जनवरी को ये लेटर उनने वाइबो नामक साइट पर डाला, जिस पर उनके 22 लाख फॉलोअर हैं। हालांकि, कुछ समय बाद ही उस पोस्ट को बिना कोई वजह बताए हटा भी दिया। उसने इस लेटर में लिखा था कि वो इस मामले में ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हुईं, क्योंकि इंटरनेट पर वाइल्डलाइफ जानवर (खासकर चमगादड़) खाने के अधिक वीडियो या तस्वीरें मौजूद नहीं हैं। इसलिए जैसे ही कोरोना वायरस फैला उसका विडियो लोगों ने खूब देखा। ये प्रोग्राम कोरोना वायरस के आने के काफी पहले रिकॉर्ड किया गया था और उस समय वह ये भी नहीं जानती थीं कि चमगादड़ खाने से इतना बड़ा खतरा हो सकता है।

बहुत से देशों में खाया जाता है चमगादड़

बहुत से देशों में खाया जाता है चमगादड़

उन्होंने ये भी कहा कि जब वह ये वीडियो शूट कर रही थीं, जब वह ये बिल्कुल नहीं जानती थीं कि चमगादड़ में इतना खतरनाक वायरस हो सकता है। उसने शो की शूटिंग के दौरान जो चमगादड़ खाया था वह किसी जंगल का नहीं बल्कि किसी फॉर्म का चमगादड़ था। उसने उस लेटर में ये भी लिखा कि बहुत से देशों में चमगादड़ खाया जाता है और वहां के लोगों के घरों में रोज चमगाइड़ डिश के रुप में खाया जाता है। उसने उस लेटर में लिखा आप लोग मुझे माफ कर दीजिए। मुझे चमगादड़ नहीं खाना चाहिए था।

चाइना के इस बाजार से फैला है कोरोना वायरस

चाइना के इस बाजार से फैला है कोरोना वायरस

बता दें कोरोना वायरस के फैलने के बाद हुए एक शोध में पता चला हैं कि यह चमगादड़ों से फैला हो सकता है। इस वायरस में पाया जाने वाला प्रोटीन कोड उस सांप जैसा है, जो चमगादड़ों का शिकार करते हैं। चाइनीज सेन्‍टर फॉर डिसीस कंट्रोल एक प्रिवेन्‍शन के साइंटिस्‍ट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये वायरस चीन के वुहान शहर के होलसेल एनिमल मार्केट से शुरू हुआ है। जहां पर 100 से अधिक जिंदा जानवर भी बिकते हैं।

इसे भी पढ़े- कोरोना वायरस से बचने के लिए लें होम्योपैथ, आयुर्वेद की ये दवाएं, आयुष मंत्रालय ने जारी की है ये लिस्‍ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+