Christmas 2025 Holidays in School: 25 दिसंबर को इन राज्यों में रहेंगे स्कूल बंद, दिल्ली से लेकर UP तक की लिस्ट
Christmas Day 2025 School Holiday: क्रिसमस (25 दिसबंर) का त्योहार सभी के लिए खुशियां और छुट्टियां लेकर आता है। बच्चों को तो इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि इस दिन से बहुत सारे राज्यों में शीतकालीन अवकाश प्रारंभ होते हैं। तो वहीं बहुत सारे स्कूलों में इस दिन स्पोर्टस, प्ले शो, इवेंट या कल्चरल प्रोग्राम होते हैं।
फिलहाल देश के अलग-अलग राज्यों में क्रिसमस-डे के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, यहां हम आपके लिए लाए हैं राज्यों की लिस्ट, जिसे देखकर आप अपनी प्लानिंग भी कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश: कहीं-कहीं स्कूल खुले रहेंगे लेकिन अधिकांश स्थानों पर स्कूल बंद ही रहेंगे। राज्य के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में तो इस दिन से लेकर 1 जनवरी 2026 तक विंटर वेकेशन भी घोषित हो गया है तो वहीं सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 (संभावित) अवकाश रहेगा।
दिल्ली: 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी हालांकि यहां के बहुत सारे स्कूलों में 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
राजस्थान: 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी, यहां पर क्रिसमस से 5 जनवरी 2026 तक का शीतकालीन अवकाश है।
इन राज्यों में शीतकालीन अवकाश घोषित (Christmas Day 2025 School Holiday)
पंजाब: 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी हालांकि यहां के बहुत सारे स्कूलों में 23 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक का शीतकालीन अवकाश है।
हरियाणा: 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी, 23 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक का शीतकालीन अवकाश घोषित।
केरल: 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी हालांकि 24 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक का शीतकालीन अवकाश का ऐलान हो गया है।
तेलंगाना: 25 दिसंबर को छुट्टी रहेगी हालांकि 23 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक का शीतकालीन अवकाश घोषित है।
CBSE और ICSE स्कूलों में क्रिसमस छुट्टी (Christmas Day 2025 School Holiday)
CBSE स्कूल: 25 दिसंबर को अनिवार्य अवकाश, कई स्कूलों में विंटर वेकेशन 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक घोषित।
ICSE स्कूल: 25 दिसंबर को अनिवार्य अवकाश।
वैसे क्रिसमस 2025 की स्कूल छुट्टियों की अंतिम और आधिकारिक पुष्टि के लिए अपने स्कूल की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड या राज्य शिक्षा विभाग की अधिसूचना जरूर देखें।
Christmas क्यों मनाते हैं?
क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है, जिसे हर वर्ष 25 दिसंबर को पूरे विश्व में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने प्रेम, करुणा और शांति का संदेश मानवता को दिया। क्रिसमस केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि त्याग, क्षमा और प्रेम का प्रतीक है। इस दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं तो वहीं लोग अपने घरों को सजाते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं।
-
Mahavir Jayanti 2026 Holidays: क्या आज शेयर मार्केट बंद है? कब खुलेंगे बैंक? -
Mahavir Jayanti 2026 Holiday: महावीर जंयती आज, कहां-कहां है छुट्टी? -
Bank Holidays Today: इस हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक? चेक करें अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications