Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE: झारखंड के दुमका में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 4 की मौत

Aaj ki Taja Khabar Breaking News: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट पर प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया, तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में महिला हॉस्टल 'सुषमा भवन'का उद्धाटन किया। पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया है। दिल्ली में आज पूरे दिन घना कोहरा छाया रहेगा। घने कोहरे के कारण IGI पर फ्लाइट्स परिचालन प्रभावित हो रहे हैं।

Aaj ki Taja Khabar Breaking News

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

LIVE Feed
Jan 04, 2025, 10:49 PM IST

झारखंड: दुमका में बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत

झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
Jan 04, 2025, 7:02 PM IST

पत्रकार हत्याकांड की जांच करेगी SIT

मुकेश चंद्राकर मर्डर केस की जांच करेगी SIT, आरोपी ठेकेदार के ठिकानों पर चला बुलडोजर, बैंक अकाउंट सील
Jan 04, 2025, 7:01 PM IST

अतुल सुभाष केस में पत्नी निकिता को जमानत

अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: बेंगलुरु में अतुल सुभाष के वकील विनय सिंह ने कहा, "जमानत मंजूर कर ली गई है। हम ऑर्डर शीट का इंतजार कर रहे हैं। हमारी दलील तथ्यात्मक जानकारी और उत्पीड़न पर थी। सुसाइड नोट को फोरेंसिक को भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है। उनके सुसाइड वीडियो को भी फोरेंसिक को भेजा गया है। उनकी लिखावट की भी जांच की जा रही है। हम पूरे परिवार के साथ हैं। हम परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। हम इसे (जमानत आदेश) चुनौती देंगे। ऑर्डर शीट देखने और उसका विश्लेषण करने के बाद हम कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं।"
Jan 04, 2025, 5:58 PM IST

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर डिप्टी सीएम का बयान

रायपुर: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, "मुकेश चंद्राकर बस्तर में शांति स्थापित करने, बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अंदरूनी बस्तर, बस्तर जंक्शन के इलाकों को कवर कर रहे थे. कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर की साजिश से यह हत्या हुई है, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है. 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है... उनके (सुरेश चंद्राकर) सभी अवैध ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है, उनके बैंक खातों को होल्ड कर दिया गया है... फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं. हम 4 हफ्ते में जांच पूरी कर कोर्ट में दाखिल करेंगे..."
Jan 04, 2025, 5:57 PM IST

एयरपोर्ट पर CISF जवान ने खुद को मारी गोली

Surat: सूरत इंटरनेशन एयरपोर्ट पर CISF जवान ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jan 04, 2025, 5:54 PM IST

महंत महाकाल गिरी महाराज 9 साल से क्‍यों उठाए हैं एक हाथ?

Mahakumbh 2025: महंत महाकाल गिरी महाराज 9 साल से क्‍यों उठाए हैं एक हाथ? इंटरव्‍यू में खोला पूरा राज
Jan 04, 2025, 5:53 PM IST

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले पर कहा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले पर कहा, "...अंदरूनी बस्तर में बहुत अच्छा कवरेज करने के लिए मुकेश चंद्राकर बहुत मेहनत कर रहे थे। ये जो हत्या हुई है वह कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के षड्यंत्र से हुई है। पुलिस ने FIR की है, 11 सदस्यीय SIT का गठन करके इस प्रकरण की जांच की जाएगी। आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनके बैंक खातों को भी होल्ड किया जा रहा है... कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर जो फरार है उन्हें पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि मामले की जांच कर 4 सप्ताह के भीतर चालान पेश किया जाए और हम स्पीडी ट्रायल के लिए भी पूरी कोशिश करेंगे। अभी 3 गिरफ्तार हो चुके हैं और 1 फरार है, उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा..."
Jan 04, 2025, 5:07 PM IST

नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा, "...अगले महीने दिल्ली में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता इतिहास लिखने जा रही है। भाजपा की सरकार बनेगी तो दिल्ली में विकास की धारा बहेगी, आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं होगी, झगड़ों की सरकार नहीं होगी। सिर्फ विकास होगा...बहुत दुख की बात है कि मुख्यमंत्री 11 साल तक यहां से विधायक रहे लेकिन चाहे पानी हो, सीवर हो, या कॉलोनियों को मालिकाना हक देना हो, यहां एक भी काम नहीं हुआ...ये सारे काम करना मेरी प्राथमिकता है..."
Jan 04, 2025, 5:06 PM IST

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "जहां तक मैंने देखा है, लोग केजरीवाल के विकल्प की तलाश में हैं। आम आदमी पार्टी के मतदाता कांग्रेस की ओर लौट रहे हैं, भाजपा के मतदाता कांग्रेस की ओर लौट रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारी जो थोड़ी बहुत लड़ाई होगी, वह भाजपा से ही होगी। AAP बहुत कमज़ोर दिख रही है..."
Jan 04, 2025, 4:26 PM IST

दिल्‍ली की पटपड़गंज सीट पर भाजपा ने AAP के अवध ओझा के सामने किसे उतारा?

Delhi BJP Candidates: दिल्‍ली की पटपड़गंज सीट पर भाजपा ने AAP के अवध ओझा के सामने किसे उतारा?
Jan 04, 2025, 4:25 PM IST

टिकट मिलने पर भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा

गांधी नगर विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "मैं पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा। गांधीनगर मेरे लिए नया नहीं है, गांधी नगर के लोगों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। दिल्ली सरकार ने पिछले 10 सालों में पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड जो कभी मुनाफे में था, अब कर्ज में डूबा हुआ है। दिल्ली के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है, वे यहां डबल इंजन की सरकार बनाना चाहते हैं।"
Jan 04, 2025, 3:19 PM IST

महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा

महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। सारे मेले क्षेत्र में निगरानी के लिए CCTV लगाए गए हैं...सभी विभागों के समन्वय से कार्य चल रहा है...यहां सभी एहतियात लिए जा रहे हैं...हमने महाकुंभ के दौरान 40 से 50 करोड़ लोगों के स्नान कराने की और उनको सकुशल गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है..."
Jan 04, 2025, 3:18 PM IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "रमेश बिधूड़ी 10 साल दक्षिण दिल्ली से सांसद रहे...जब उनकी पार्टी को रमेश बिधूड़ी के काम पर भरोसा नहीं है, तो कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के लोग उन पर कैसे भरोसा करेंगे?"
Jan 04, 2025, 3:18 PM IST

Jammu Kashmir: सैनिकों से भरा ट्रक जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी से नीचे गिरा

Jammu Kashmir: सैनिकों से भरा ट्रक जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी से नीचे गिरा, 2 जवान शहीद, कई घायल
Jan 04, 2025, 2:26 PM IST

नई दिल्ली विधानसभा सीट: संदीप दीक्षित, केजरीवाल या फिर प्रवेश वर्मा?

नई दिल्ली विधानसभा सीट: संदीप दीक्षित, केजरीवाल या फिर प्रवेश वर्मा? इस बार किसका पलड़ा भारी, क्या है समीकरण
Jan 04, 2025, 2:26 PM IST

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादीशुदा जिंदगी में मचा हंगामा

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादीशुदा जिंदगी में मचा हंगामा, क्या धनश्री वर्मा को दे रहे हैं तलाक? जानें सच
Jan 04, 2025, 1:06 PM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अरविंद केजरीवाल को प्रवेश साहिब सिंह वर्मा चुनौती देने वाले हैं।
Jan 04, 2025, 12:38 PM IST

नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह में चढ़ाई गई चादर

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाने अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जनवरी को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को एक चादर सौंपी, जो 13वीं सदी के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 'उर्स' के अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई गई।
Jan 04, 2025, 12:36 PM IST

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 सालों से लोगों को मुफ्त पानी मुहैया करा रही है। 12 लाख से ज़्यादा परिवारों को 0 पानी का बिल आता है। लेकिन मेरे जेल जाने के बाद, मुझे नहीं पता कि इन लोगों ने क्या किया। उन्होंने कुछ गलत किया और लोगों को हर महीने हज़ारों-लाखों रुपये का पानी का बिल आना शुरू हो गया। मैं सार्वजनिक रूप से और आधिकारिक तौर पर घोषणा करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके बिल गलत हैं, उन्हें अपने पानी के बिल का भुगतान करने की ज़रूरत नहीं है, उन्हें इंतज़ार करना चाहिए। AAP चुनाव के बाद सरकार बनाएगी और हम उनके गलत बिलों को माफ़ करवाएँगे। यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है।"
Jan 04, 2025, 12:26 PM IST

वाह Rishabh Pant वाह! टेस्ट में मचाई टी-20 वाली तबाही

IND vs AUS: वाह Rishabh Pant वाह! टेस्ट में मचाई टी-20 वाली तबाही, छक्का जड़ पूरा किया अर्धशतक
Jan 04, 2025, 12:04 PM IST

ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक सर्वे में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है। सर्वे के अनुसार, शहरों और गांवों के बीच खपत में अंतर कम हुआ है...अब धीरे-धीरे गांव के लोग भी शहरों के बराबर आने लगे हैं। हमारे निरंतर प्रयासों से गांवों और शहरों के बीच का यह अंतर भी कम हो रहा है। आज जब मैं सफलता की इन कहानियों को देखता हूं तो मुझे भी लगता है कि ये सारे काम पहले की सरकारों के दौरान भी हो सकते थे। हमें मोदी का इंतजार करना पड़ा। आजादी के बाद देश के लाखों गांव दशकों तक बुनियादी जरूरतों से वंचित रहे..."
Jan 04, 2025, 11:24 AM IST

गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र संगम

त्रिवेणी संगम से दृश्य - तीन नदियों - गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र संगम, प्रयागराज शहर 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ 2025 की मेजबानी करेगा।
Jan 04, 2025, 11:23 AM IST

ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

दिल्ली: ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "वर्ष 2025 की शुरुआत में ग्रामीण भारत महोत्सव का यह भव्य आयोजन भारत की विकास यात्रा से परिचय करा रहा है। एक पहचान बना रहा है। मैं इस आयोजन के लिए नाबार्ड और अन्य साथियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
Jan 04, 2025, 11:23 AM IST

आगामी दिल्ली चुनावों पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा

आगामी दिल्ली चुनावों पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "दिल्ली के लोग भाजपा और आप दोनों से तंग आ चुके हैं... लोग वही विकास चाहते हैं जो शीला दीक्षित के समय दिल्ली में हुआ था... अब कांग्रेस की बारी है कि वह दिल्ली में विकास, प्रगति और समानता लाए... दिल्ली में सरकारी स्कूलों पर आप द्वारा खर्च किया गया पैसा शिक्षा में हुए सुधार के अनुरूप नहीं है। दिल्ली को आम लोगों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है।"
Jan 04, 2025, 11:22 AM IST

HMPV virus: चीन में फैला वायरस कितना खतरनाक?

HMPV virus: चीन में फैला वायरस कितना खतरनाक? ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस के क्या है लक्षण, जानें सबकुछ
Jan 04, 2025, 11:21 AM IST

Delhi Crime: हत्या फिर बिस्तर के अंदर ठूंसी डेड बॉडी

Delhi Crime: हत्या फिर बिस्तर के अंदर ठूंसी डेड बॉडी, दहला देगी दिल्ली की वारदात, पति फरार
Jan 04, 2025, 11:21 AM IST

HMPV वायरस पर भारत सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

घबराने की कोई जरूरत नहीं, HMPV वायरस पर भारत सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए जरूरी बातें
Jan 04, 2025, 9:28 AM IST

Explained: क्या WHO को फिर मामू बना रहा चीन?

Explained: क्या WHO को फिर मामू बना रहा चीन? कोरोना वायरस को लेकर इन पांच सवालों के अभी तक नहीं मिले हैं जवाब?
Jan 04, 2025, 9:27 AM IST

Weather: कश्मीर से लेकर दिल्ली तक, पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा

Weather: कश्मीर से लेकर दिल्ली तक, पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा, आज फिर कहर बरपाएगी ठंड, कैसा रहेगा मौसम?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+