क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादीशुदा जिंदगी में मचा हंगामा, क्या धनश्री वर्मा को दे रहे हैं तलाक? जानें सच
Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal Divorce: फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र सिंह चहल के बीच अनबन
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल की शादीशुदा जिंदगी में काफी तनाव चल रहा है। दोनों के बीच की अनबन को लेकर रूमर्स फैले हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपीन राहें अलग करने का फैसला कर लिया है।

22 दिसंबर 2020 को की थी शादी
जानकारी के अनुसार फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। फिलहाल दोनों के तलाक लेने की खबरें सामने आ रही हैं।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र सिंह चहल के तलाक के रूमर्स क्यों फैले हैं?
-भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर मस्ती के मूड में नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
-युजवेंद्र सिंह चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
-हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धनश्री वर्मा के साथ एक तस्वीर रखी है जो रणवीर अल्लाहबादिया के साथ उनके पॉडकास्ट की है।
-वहीं धनश्री ने भी पति युजवेंद्र सिंह चहल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है लेकिन उनके साथ तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं।
-इसके बाद से ही रूमर्स फैल गए हैं कि घनश्री वर्मा और युजवेंद्र सिंह चहल की शादीशुदा जिदंगी ठीक नहीं चल रही है और वो जल्द ही तलाक ले सकते हैं।
-ई टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के अलग होने की अफवाहें बिल्कुल सच हैं। कपल के एक करीबी ने इस बात को कबूल किया है।
धनश्री और युजवेंद्र ने मूव ऑन करने का फैसला लिया है
कपल के करीबी का कहना है- तलाक अपरिहार्य है और ये आधिकारिक होने में बस कुछ समय की बात है। उनके अलग होने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन ये स्पष्ट है कि कपल ने अपने जीवन को अलग-अलग आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
युजवेंद्र सिंह चहल के सोशल मीडिया पोस्ट
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में युजवेंद्र सिंह चहल के सोशल मीडिया पोस्ट में उदासी और आत्मनिरीक्षण के पस्ट नजर आ रहे थे जिसमें से कई तो क्रिकेटर के अकेलेपन की तरफ इशारा कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर उनके कैप्शन अक्सर आध्यात्मिक विषयों पर आधारित थे, जिससे फैंस उनकी भावनात्मक स्थिति के बारे में अनुमान लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications