Surat: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF जवान ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Surat News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खुद को गोली मार ली। यह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय जवान किशन सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से एयरपोर्ट के शौचालय के अंदर खुद को गोली मारी है।
गंभीर हालत में किशन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। किशन सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी? इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशन सिंह जयपुर का रहना वाला था।

किशन पिछले काफी समय से सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की ड्यूटी के तहत तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, किशन सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को पेट में गोली मार ली। पुलिस इंस्पेक्टर एनवी भारवाड़ ने बताया कि जवान किशन सिंह को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस इंस्पेक्टर एनवी भारवाड़ ने बताया कि इस कदम के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। जिस शौचालय में जवान किशन सिंह ने यह कठोर कदम उठाया, उसे जांच के लिए तुरंत सील कर दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद से एयरपोर्ट स्टाफ में काफी दहशत फैल गई।
सीआईएसएफ की भूमिका और प्रतिक्रिया
सीआईएसएफ को पूरे भारत में हवाई अड्डों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Viral Girl: राजस्थान की सांवली सूरत वाली खूबसूरत लड़की ने मुस्कान से जीता सबका दिल, देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications