IND vs AUS: वाह Rishabh Pant वाह! टेस्ट में मचाई टी-20 वाली तबाही, छक्का जड़ पूरा किया अर्धशतक
IND vs AUS Rishabh Pant: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी का 5वां और आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। पहले दिन का खेल भारत के लिए कठिन रहा, क्योंकि टीम इंडिया महज 185 रन पर सिमट गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 181 रन बनाए, जिससे भारत को सिर्फ 4 रन की मामूली बढ़त मिली।
पंत ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक (IND vs AUS Rishabh Pant)
दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 4 विकेट खोने के बाद संघर्ष कर रही थी, लेकिन ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली और मात्र 29 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। मिचेल स्टार्क की गेंद पर छक्का जड़ ऋषभ पंत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने अपनी तेज़ पारी से भारत को मजबूती दी और इस दौरान वह दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

31 रन बनाकर आउट हुए पंत
इस पारी में पंत ने 29 गेंदों में अर्धशतक बनाकर मैच का रुख पलटने की कोशिश की। पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को बड़ी राहत देने का काम किया। खासकर उस समय जब भारतीय टीम संकट में थी। पंत के इस आक्रामक बल्लेबाजी ने विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव डाला और टेस्ट मैच को रोमांचक बना दिया। ऋषभ पंत ने 61 रन की पारी खेली, फिर पैट कमिंस की गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए।
विराट कोहली ने फिर किया निराश
दूसरी तरफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा। वह इस सीरीज में 5वीं बार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के शिकार बने। कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद को खेलने के चक्कर में चूक गए और स्लिप में कैच आउट हो गए। इस बार उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए। यह उनके लिए एक और निराशाजनक दिन था, क्योंकि वे लगातार इस प्रकार की गेंदों से अपना विकेट गंवा रहे हैं, जिससे उनकी फार्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications