Delhi Crime: हत्या फिर बिस्तर के अंदर ठूंसी डेड बॉडी, दहला देगी दिल्ली की वारदात, पति फरार

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात से दहल उठी है। दिल्ली पुलिस को डाबरी इलाके में किराए के मकान से बिस्तर के अंदर एक 24 साल की महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस को शक है कि महिला के पति ने उसकी हत्या कर शव को बेडरूम में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार, 3 जनवरी को दिल्ली के द्वारका के डाबरी इलाके में किराए के मकान से दीपा नाम की महिला का क्षत-विक्षत शव बिस्तर के अंदर छिपा हुआ था।

Delhi Crime
फोटो- फाइल फोटो

Delhi Crime: पांच साल पहले हुई थी शादी

अधिकारियों को संदेह है कि उसकी हत्या में उसके पति धनराज का हाथ है और वे उसकी तलाश में सक्रिय हैं।दीपा और धनराज की पांच साल पहले शादी की थी और डाबरी इलाके में साथ रह रहे थे। दीपा का शव 3 जनवरी को मिला, जब स्थानीय पुलिस को डाबरी पुलिस स्टेशन में संभावित हत्या की सूचना मिली।

पत्नी की हत्या में पति पर शक

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पाया कि दीपा का शव बेडरूम में छिपा हुआ था। मृतका दीपा अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। इधर, धनराज लापता है, जिसके बाद पुलिस ने उसे खोजने और पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दीपा के पिता अशोक चौहान की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में अतुल सुभाष जैसी घटना, बेकरी कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था तलाक का केस

आधिकारिक तौर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और धनराज को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जांच जारी है। दंपत्ति का दो साल का बच्चा है, जो फिलहाल दीपा के मामा के पास रह रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+