Jammu Kashmir: सैनिकों से भरा ट्रक जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी से नीचे गिरा, 3 जवान शहीद, कई घायल
Jammu Kashmir News: सैनिकों से भरा एक ट्रक जम्मू कश्मीर में शनिवार 4 जनवरी को पहाड़ी से नीचे गिर गया। इस हादसे में तीन जवानों के शहीद हो गए। वहीं, तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
इस हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। यह हादसा जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले में वुलर व्यूपॉइंट के पास शनिवार को हुआ है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सैनिकों से भरे एक ट्रक ने वुलर व्यूपॉइंट के पास एक तीखे मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया था। जिसके कारण ट्रक पहाड़ी से नीचे जा गिरा। इस हादसे में पांच जवान घायल हो गए थे।
घायल जवानों को रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तीन जवानों की मौत हो गई। बांदीपुरा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल वानी ने बताया कि पांच घायल जवानों को यहां लाया गया, जिनमें से 2 की मौत हो गई।
3 घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें आगे के इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ जवानों को चोटें आईं। इस हादसे पर अब भारतीय सेना ने दुख जताया है।
ये भी पढ़ें: Weather: कश्मीर से लेकर दिल्ली तक, पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा, आज फिर कहर बरपाएगी ठंड, कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा, आज बांदीपुरा जिले में ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना का एक वाहन खराब मौसम और खराब दृश्यता के कारण फिसलकर खाई में गिर गया। दुखद है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तीन बहादुरों की जान चली गई।
आपको बता दें कि पिछले 20 दिनों के अंदर यह तीसरा मामला है, जब सेना का वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है। इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा था।
इस हादसे में 5 सैनिकों की मौत हो गई थी और ड्राइवर सहित 5 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications