Mahakumbh 2025: महंत महाकाल गिरी महाराज 9 साल से क्यों उठाए हैं एक हाथ? इंटरव्यू में खोला पूरा राज
Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए आस्था और धर्म के साथ-साथ साधु-संतों कीअद्भुत और अलौकिक दुनिया भी सज गई है। देशभर के अखाड़ों से तमाम साधु-संत महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं। इन दिनों महाकुंभ में एक हाथ ऊपर उठाए रखने वाले महंत महाकाल गिरी महाराज (Mahant Mahakaal Giri Maharaj) हर किसी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में महंत महाकाल गिरी महाराज ने अपने बचपन, संन्यासी जीवन और एक हाथ ऊपर उठाए रखने के प्रण के बारे में विस्तार से बताया। बोले कि वे राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। दो दशक से ज्यादा समय से साधु का जीवन जी रहे हैं। बीते 9 साल से एक हाथ ऊपर उठा रखा है। ताउम्र ऐसा ही रखेंगे।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी का इंटरव्यू, बोले-'कई साधु देखते हैं गंदी VIDEO, सब जानता हूं'

महंत महाकाल गिरी महाराज ने 10-12 साल की उम्र में छोड़ा घर
महंत महाकाल गिरी महाराज ने उन्होंने 10-12 साल की उम्र में घर छोड़ दिए थे। साधु-संतों की संगत में आकर भगवान की भक्ति व तपस्या में लीन हो गए। यह गुरुकृ़पा का ही फल है कि पिछले 9 साल से एक हाथ को कभी नीचे नहीं किया। मुट्ठी में भगवान भोलेनाथ की पिंडी लेकर एक हाथ् खड़ा रखते हैं। हाथ ऊपर रखने में कोई दिक्कत नहीं होती है। यह सब तप और साधना से संभव हो पाया है।
महंत महाकाल गिरी महाराज के हाथ उठाने की वजह क्या है?
वनइंडिया हिंदी टीम के साथ बातचीत में महंत महाकाल गिरी महाराज ने बताया कि वे लोक कल्याण के लिए यह कठिन तप कर रहे हैं। उनकी तपस्या सनातम धर्म के लिए है, जो उनके पिंडदान के साथ ही पूरी होगी। कुंभ मेले में हर बार अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाले महंत महाकाल गिरी महाराज कहते हैं कि जब हाथ ऊपर उठाया है तब से कभी नाखून नहीं कटवाए। अंगुलियों में खून का प्रवाह कम होने के कारण वे सुन्न पड़ गई हैं। काली पड़ने लगी हैं।
सबसे छोटा नागा साधु गोपाल गिरी भी सुर्खियों में
महाकुंभ मेला 2025 में सबसे छोटा नागा साधु गोपाल गिरि को बताया जा रहा है, जो कड़ाके की ठंड में भी गंगा किनारे महाकुंभ के टैंट में नंगे बदन पर शिव की भभूति रमाए बैठे हैं। इनके अलावा महाकुंभ में गीतानंद गिरि उर्फ रुद्राक्ष बाबा आए हैं। ये जो 45 किलो वजन का रुद्राक्ष मुकुट पहनते हैं। इंदर गिरि उर्फ-ऑक्सीजन बाबा, जिनके 97% फेफड़े प्रभावित है। महाकुंभ में अपने साथ ऑक्सीजन लेकर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications