Weather: कश्मीर से लेकर दिल्ली तक, पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा, आज फिर कहर बरपाएगी ठंड, कैसा रहेगा मौसम?
Weather Today forecast: जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक, पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश अधिकांश हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
शनिवार 4 जनवरी को लगातार दूसरे दिन उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 6 जनवरी तक दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
आज 4 जनवरी 2025 को दिल्ली में तापमान 20.05 डिग्री सेल्सियस है। दिन में न्यूनतम तापमान 10.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.93 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे।
शनिवार की सुबह दिल्ली में कोहरे की मोटी चादर छाई रही, कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई, मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर बहुत घना कोहरा रहा, दृश्यता 0 मीटर दर्ज की गई। जिसकी वजह से सभी रनवे CAT-III मानदंडों के तहत काम कर रहे हैं। ये एक ऐसा नेविगेशन सिस्टम जो विमानों को कम दृश्यता के तहत उतरने में मदद करता है।
Kashmir Weather: कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (4 जनवरी) और रविवार (5 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है, जबकि आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। शनिवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक बर्फबारी की संभावना है।
शनिवार यानी आज जम्मू-कश्मीर में मध्यम से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।
आईएमडी के मौसम बुलेटिन के मुताबिक 04 से 06 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार (4 जनवरी)-रविवार (5 जनवरी) के बीच किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, कांगड़ा, मंडी और चंबा सहित विभिन्न जिलों में गरज के साथ बारिश और तूफान की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। अगले 4-5 दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी। हम 4 और 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की उम्मीद कर सकते हैं। आस-पास के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।"
India forecast: देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीत लहर का भी प्रकोप देखा जाएगा।
- दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा की बात करे तो पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा। यहां कोहरा या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 5 और 6 जनवरी को गरज-चमक की संभावना है। 7 जनवरी से मौसम फिर से साफ हो जाएगा।
- हरियााणा में भी आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम पारा 11 डिग्री पर रहेगा।
- राजस्थान में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम रहने का अनुमान है। राजस्थान में तापमान में वृद्धि देखी गई है। दिन में धूप निकलने से सर्द हवाओं से लोगों को राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications