Breaking News: पहलगाम हमले पर हुई सर्वदलीय बैठक 2 घंटे चली

Breaking News LIVE Updates: पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जो करीब 2 घंटे तक चली। इस बैठक में आतंकी हमले की जानकारी दी गई। हबैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य दलों के नेता मौजूद रहे।

Breaking News LIVE Updates

देश-दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों के अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 24, 2025, 8:23 PM IST

कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन-राहुल गांधी

लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सभी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है।"
Apr 24, 2025, 8:22 PM IST

जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए- खड़गे

सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद थे। सभी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। हमने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।"
Apr 24, 2025, 8:21 PM IST

2 घंटे चली सर्वदलीय बैठक

केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई। मीटिंग 2 घंटे तक चली, जिसमें सरकारी की तरफ से जानकारी साझा की गई। बैठक में सभी दलों ने सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया।
Apr 24, 2025, 7:08 PM IST

अवामी इत्तेहाद पार्टी विधायक ने बताई बैठक की प्रमुख बातें

पहलगाम आतंकी हमले पर आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुरशीद अहमद शेख ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण बैठक थी और हमने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया...केंद्र सरकार ने वे कदम उठाए जिन्हें वे राष्ट्र के हित में सर्वोत्तम समझते थे..."
Apr 24, 2025, 6:18 PM IST

केंद्रीय मंत्री और विपक्षी नेता संसदीय सभागार पहुंचे

पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए आयोजित सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य दलों के नेता पहुंचे।
Apr 24, 2025, 6:13 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक

दिल्ली में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर थोड़ी देर में राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय संसदीय कार्य सचिव और आईबी निदेशक भी शामिल होंगे।
Apr 24, 2025, 5:13 PM IST

AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम गिरफ्तार

असम पुलिस ने AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम को पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें नगांव पुलिस स्टेशन ले गई है।
Apr 24, 2025, 5:11 PM IST

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार पर 26 अप्रैल को राष्ट्रीय शोक

वेटिकन के सर्वोच्च पोंटिफ पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के मौके पर 26 अप्रैल, 2025 को भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
Apr 24, 2025, 5:09 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में यूथ कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सड़कों पर उतर आए थे।
Apr 24, 2025, 4:54 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम अटैक की जानकारी राष्ट्रपति मुर्मू को दी

गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम अटैक की जानकारी राष्ट्रपति मुर्मू को दी
Apr 24, 2025, 3:53 PM IST

पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के निर्णयों के अनुसरण में, भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है।
Apr 24, 2025, 3:40 PM IST

सीपीआई-एम नेता ब्रिंदा करात ने कहा - "पहलगाम हमले की कड़ी निंदा"

पहलगाम आतंकी हमले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर सीपीआई-एम नेता ब्रिंदा करात ने कहा, "पहलगाम में जो हुआ, निर्दोष पर्यटकों की हत्या हुई, सीपीआई-एम ने इस घटना की कड़ी निंदा की है...सरकार जो भी कदम इसके खिलाफ उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे..."
Apr 24, 2025, 3:09 PM IST

सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी उद्धव ठाकरे की पार्टी, जानिए ऐसा क्यों

'माफी चाहते हैं', सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी उद्धव ठाकरे की पार्टी, जानिए ऐसा क्यों
Apr 24, 2025, 1:59 PM IST

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के दुदू बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान शहीद हो गया है।
Apr 24, 2025, 1:38 PM IST

PM Narendar Modi: जानिए PM मोदी की 10 बड़ी बातें

PM Narendar Modi: "कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, मिट्टी में मिलाकर रख देंगे" जानिए PM मोदी की 10 बड़ी बातें
Apr 24, 2025, 1:36 PM IST

बिहार से पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

ना बख्शेंगे, ना भूलेंगे, आतंक के हर सरपरस्त का होगा हिसाब!, बिहार से पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश
Apr 24, 2025, 12:52 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम शोकाकुल परिवारों के साथ हैं, चाहे वे 25 मेहमान हों या हमारे वे स्थानीय बहादुर युवा जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए बलिदान दिया। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों का धन्यवाद करता हूं जो इस घटना के खिलाफ सामने आए... मैं देश के लोगों से अनुरोध करता हूं कि कश्मीरियों को दुश्मन न समझें। यह हमारी गलती नहीं है। यह सब पाकिस्तान द्वारा किया गया है। कश्मीरियों ने भी 35 साल से इसे सहा है... खबरें हैं कि अन्य राज्यों में हमारे बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए... जम्मू-कश्मीर के लोग शांति के दुश्मन नहीं हैं। वे शांति चाहते हैं। यह हमारी मर्जी से नहीं हुआ..."
Apr 24, 2025, 12:45 PM IST

आतंकियों की गिरफ्तारी पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित

अनंतनाग पुलिस ने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी नागरिकों और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकियों अदील हुसैन ठोकर, अली भाई और हाशिम मूसा की गिरफ्तारी कराने वाली सूचना पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
Apr 24, 2025, 12:39 PM IST

पीएम मोदी ने बिहार में पहलगाम में मारे गए लोगों को मौन रहकर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य नेताओं के साथ बिहार के मधुबनी में पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।
Apr 24, 2025, 12:38 PM IST

पूर्व पंजाब डीजीपी वीरक ने कहा- पाकिस्तान समर्थित ताकतों को शांत कश्मीर बर्दाश्त नहीं

पूर्व पंजाब डीजीपी सरबदीप सिंह वीरक ने पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "लंबे समय बाद कश्मीर में शांति और समृद्धि लौट रही थी... पाकिस्तान समर्थित विघटनकारी ताकतें एक शांत और समृद्ध कश्मीर को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। कश्मीर पर्यटन पर अत्यधिक निर्भर है। यह घटना कश्मीर को भारी झटका देगी... इस हमले के लिए जिम्मेदार ताकतों से बदला लेना जरूरी है। सर्जिकल स्ट्राइक जैसी प्रतिशोधी कार्रवाई अब अत्यंत आवश्यक है। पाकिस्तान को पता होना चाहिए कि भारत कमजोर देश नहीं है..."
Apr 24, 2025, 12:30 PM IST

पीएम मोदी ने मधुबनी में अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल को किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह परियोजना 'सबका साथ, सबका विकास' के दृष्टिकोण को साकार करेगी।
Apr 24, 2025, 12:27 PM IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हमले की की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों को दी संवेदना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई... यह बेहद दुखद घटना है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके साथ खड़े हैं... पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद देता हूं।"
Apr 24, 2025, 12:17 PM IST

जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती ने हमले को कहा 'कायरतापूर्ण'

जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम फारूकी ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमारे दिल दुखी हैं। पूरा समुदाय शोक में है। वे हमारे मेहमान थे और जिसने भी यह किया, वह गलत था। हमने आज बाजार बंद रखने का एलान किया है... हम आतंकवाद को इस्लाम से जोड़ने की भी निंदा करते हैं क्योंकि हमारा मानना है कि आतंकवाद का इस्लाम या किसी अन्य धर्म से कोई संबंध नहीं है... मुझे उम्मीद है कि इस घटना के कारण अन्य लोगों को निशाना नहीं बनाया जाएगा... आज मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बातें कहूंगा... यह एक कायरतापूर्ण कृत्य था, लेकिन हम सवाल करते हैं कि उन्हें ड्रोन का उपयोग करके क्यों नहीं ट्रेस किया गया?..."
Apr 24, 2025, 12:08 PM IST

कांग्रेस ने पीएम मोदी से की सभी दलों की बैठक बुलाने की अपील

पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक से कुछ घंटे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विचार-विमर्श की अध्यक्षता करनी चाहिए और सामूहिक संकल्प बनाने के लिए सभी दलों को विश्वास में लेना चाहिए।
Apr 24, 2025, 11:48 AM IST

पहलगाम आतंकवादी हैंडलर कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में गिरफ्तार

पहलगाम आतंकवादी हैंडलर कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में गिरफ्तार
Apr 24, 2025, 10:01 AM IST

LIVE: यहां देखें बोर्ड रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट

Board Results 2025 LIVE: कब जारी होगा MP बोर्ड का परिणाम? यहां देखें बोर्ड रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट
Apr 24, 2025, 10:00 AM IST

Pahalgam Attack: आतंक का कोई मज़हब नहीं, मुल्क है ‘पाकिस्तान

Pahalgam Attack: आतंक का कोई मज़हब नहीं, मुल्क है ‘पाकिस्तान’, जिन्ना की 'लालच' का दंश आज भी झेल रहा भारत!
Apr 24, 2025, 10:00 AM IST

बॉडी डबल आर्टिस्ट ने खोली बॉलीवुड की पोल!

'बॉलीवुड हमसे बदतर है', स्टंट डबल करने वाले हैरिस ने दिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर चौंकाने वाला बयान
Apr 24, 2025, 9:23 AM IST

FIITJEE के मालिक डीके गोयल पर ED का बड़ा एक्शन

FIITJEE के मालिक डीके गोयल पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-नोएडा समेत 8 ठिकानों पर छापे, प्रवर्तन निदेशालय कोचिंग सेंटर के प्रमोटरों और मालिकों से जुड़े धन शोधन निवारण अधिनियम के मामले में दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आठ स्थानों पर तलाशी ले रहा है।
Apr 24, 2025, 9:21 AM IST

FIIT JEE सेंटर बिना किसी सूचना के अचानक बंद, अभिभावक परेशान

जनवरी 2025 में देश भर में कई FIIT JEE सेंटर बिना किसी सूचना के अचानक बंद हो गए। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूरे साल के लिए एडवांस पेमेंट कर दिया था, लेकिन FIIT JEE सेंटर ने उन्हें अचानक सेंटर बंद होने की सूचना नहीं दी, जिससे 12,000 छात्रों का भविष्य अनिश्चित हो गया: ईडी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+