UP Board Result 2025 Kab Aayega: इंतजार की घड़ियां जल्द होंगी खत्म, इस दिन आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट!
UP Board Result 2025 Kab Aayega: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) रिजल्ट से जुड़ी अधिसूचना किसी भी समय जारी कर सकता है। इस नोटिफिकेशन में रिजल्ट की तारीख और समय के साथ यह जानकारी भी होगी कि इसे कौन अधिकारी जारी करेगा और कहां से घोषणा की जाएगी।
पिछले साल 20 अप्रैल को आए थे नतीजे
अगर पिछले साल के ट्रेंड को देखा जाए तो 2024 में यूपी बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल को जारी किए गए थे। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आ सकता है। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं।

बोर्ड सचिव ने दी जानकारी
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने साफ किया है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा 25 अप्रैल से पहले नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिजल्ट की सटीक तारीख बहुत जल्द अधिसूचना के जरिए बताई जाएगी। पहले से ही परीक्षा कार्यक्रम में कहा गया था कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में आएंगे।
ये भी पढ़ें: UK Board Result 2025: यूके बोर्ड के 10वीं -12वीं के रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक पर तुरंत चेक करें परिणाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा रिजल्ट जारी
रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
51 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 51.37 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। कुल रजिस्ट्रेशन 55 लाख से ज्यादा थे।
नतीजों से एक दिन पहले आएगा अपडेट
रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले यूपीएमएसपी अधिसूचना जारी कर देगा, जिसमें नतीजे जारी होने की तारीख और समय की पूरी जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: UP Board Result Date 2025: कन्फ्यूजन का अंत! यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख हो गई तय? इस दिन आने वाला है परिणाम












Click it and Unblock the Notifications