Pahalgam Terror Attack के बाद Gautam Gambhir को मिली जान से मारने की धमकी, ISIS ने दी चेतावनी, FIR दर्ज
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी गंभीर के दफ्तर की ओर से बुधवार को दी गई, जिसे देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है।
गौतम गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' (ISIS Kashmir) नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर इस मामले में औपचारिक शिकायत (FIR) दर्ज करवाई और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।

गंभीर इससे पहले भी सुरक्षा चिंताओं को लेकर चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस बार मामला आतंकवादी संगठन के नाम से आई धमकी का है, जिससे न सिर्फ वो, बल्कि उनका पूरा परिवार दहशत में है। अब देखना होगा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को कितनी गंभीरता से लेती हैं और किस स्तर की कार्रवाई होती है।
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जिसमें 25 भारतीय नागरिक, 2 स्थानीय निवासी और 1 विदेशी नागरिक शामिल हैं। हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-आधारित लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध समूह 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली है।
भारत सरकार ने इस हमले के बाद कई कड़े कदम उठाए हैं, जिनमें पाकिस्तान के साथ मुख्य भूमि सीमा को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस्लामाबाद से भारतीय राजनयिकों को वापस बुला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications