Board Results 2025 LIVE: कब आएगा, कैसे चेक करें UP-MP बोर्ड के परिणाम? देखें रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट
Board Results 2025 LIVE: केंद्रीय बोर्ड के साथ-साथ सभी स्टेट बोर्ड के एग्जाम भी संपन्न हो चुके हैं। कई बोर्ड ने परिणाम भी जारी कर दिया है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की घोषण की है। अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जैसे बोर्ड के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट के इंतजार में बैठे हैं।
कब आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। अगर पिछले साल के ट्रेंड को देखा जाए तो 2024 में यूपी बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल को जारी किए गए थे। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आ सकता है। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट 25 अप्रैल के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं।

कब आएगा MP बोर्ड का रिजल्ट?
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) 30 अप्रैल तक कभी भी 2025 के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड बहुत जल्द, शायद आज या कल, किसी भी समय 10वीं और 12वीं के परिणामों की तिथि और समय की घोषणा कर सकता है।
बोर्ड एग्जाम रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे लाइव ब्लॉग के साथ
MPBSE Result 2025: क्या है रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका?












Click it and Unblock the Notifications