'माफी चाहते हैं', सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी उद्धव ठाकरे की पार्टी, जानिए ऐसा क्यों
Uddhav Thackeray: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस सर्वदीलय बैठक में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) नहीं शामिल होगी।
दरअसल, मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (24 अप्रैल) को कहा कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।

हालांकि, उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने सर्वदलीय बैठक में भाग न लेने का निर्णय लिया है। शिवसेना (यूबीटी) के फ्लोर लीडर अरविंद सावंत ने कहा कि उन्हें इस बैठक का संदेश प्राप्त हुआ है, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह इसमें उपस्थित नहीं हो पाएंगे।
हालांकि, उन्होंने इस बात का स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सरकार के साथ खड़ी है और आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा, शिवसेना, उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की ओर से मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर और जब आतंकवादियों के हमले में 28 निर्दोष पर्यटक मारे गए हैं।
हम इस कायरतापूर्ण, नृशंस हमले का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार के निर्णयों और कार्रवाई के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। आतंकी हमले के बाद की स्थिति में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती का निर्णय लिया गया। इस फैसले के तहत पाकिस्तान और भारतीय उच्चायोगों में तैनात लोगों की संख्या को घटाकर 55 से 30 तक कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, सिंधु जल संधि को स्थगित करने और अटारी चौकी को बंद करने का भी निर्णय लिया गया है। इस कदम से भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है। बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में स्थित 'मिनी स्विट्ज़रलैंड' नामक पर्यटन स्थल पर हुए इस हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान गई।
घटना के बाद से ही सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं। इस हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है। पीएम मोदी की प्रतिक्रिया और सरकार के निर्णय से यह साफ है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अब और ज्यादा कठोर कदम उठाने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications