'बॉलीवुड हमसे बदतर है', स्टंट डबल करने वाले हैरिस ने दिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर चौंकाने वाला बयान

Stuntman Harris on Bollywood: यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म स्पाय यूनिवर्स की फिल्म वॉर 2 पर काम हो रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) लीड रोल में हैं। वॉर की ही तरह वॉर 2 भी जबरदस्त एक्शन से लैस होगी। इसके लिए मेकर्स ने भी कमर कसी हुई है। फिल्म में Jr NTR एक्शन सीक्वेंस के लिए साउथ बॉडी डबल इश्वर हैरिस को अप्रोच किया गया था।

हैरिस पहले Jr NTR के बॉडी डबल का काम कर चुके हैं। उन्होंने राजामौली की फिल्म RRR में Jr NTR के लिए स्टंट परफॉर्म किए थे। लेकिन उन्होंने वॉर 2 में काम करने से मना कर दिया है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड पर कई आरोप भी लगाए हैं।

Stuntman Harris on Bollywood

मना स्टार्स चैनल से बात करते हुए हैरिस ने कहा, कुछ दिनों पहले मुझसे वॉर 2 में काम करने के लिए पूछा गया। लेकिन मैंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। क्योंकिं मुझे पैसा बहुत कम मिल रहा था। टीम ने मुझसे कहा कि जितनी जल्दी हो फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंच जाऊं। लेकिन उनकी तरफ से जो पैसा ऑफर किया गया, वो इतना कम था कि मेरे फ्लाइट का खर्चा भी नहीं निकल पाता।

हैरिस ने आगे कहा, बॉलीवुड हमसे भी बदतर है। तेलुगु इंडस्ट्री में मुझे उससे ज्यादा बेहतर पैसे मिलते हैं। जब आपके पास बजट बड़ा होता है तो पेमेंट भी आपको अच्छी करनी चाहिए। तीन दिन के काम के लिए मुझे बुलाया गया था। जिसे मैंने ठुकरा दिया। क्योंकि उस पैसे से मेरे सफर का खर्चा भी अच्छे से नहीं निकल पा रहा था।

आपको बता दें, बॉडी डबल या स्टंट डबल आपने ये दो शब्द खूब सुने होंगे। ये वो होते हैं जो एक्टर्स को सीन और स्टंट परफॉर्म करने में मदद करते हैं। उनके शरीर की बनावट भी एक्टर्स के ही तरह होती है। जिससे उनकी जगह ये मुंश्किल से मुश्किल स्टंट शूट करते हैं। फिर एडिटिंग टेबल पर बॉडी डबल के चेहरे की जगह हीरो का चेहरा लगा देते हैं। फिर जब आप फिल्म देखते हैं तो लगता है कि हीरो ने ही मुश्किल स्टंट किया होगा।

खैर, वॉर 2 में ऋतिक रोशन और Jr NTR के साथ कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+