LIVE: दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, आला अधिकारी मौके पर मौजूद, जांच जारी

Breaking News: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से बार-बार सदन को स्थगित करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर संभल हिंसा मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है

Breaking LIVE

तो वहीं दूसरी ओर आज तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल को लेकर तमिलनाडु में अलर्ट जारी है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Nov 28, 2024, 1:42 PM IST

दिल्ली के प्रशांत विहार में PVR के पास तेज धमाका

दिल्ली के प्रशांत विहार में PVR के पास तेज धमाका, मिली सफेद पाउडर जैसी चीज मिलने से हड़कंप।
Nov 28, 2024, 1:35 PM IST

क्यों ट्रेंड में हैं मोहम्मद जुबैर? अब क्या नया आरोप लगा?

क्यों ट्रेंड में हैं 'फैक्ट चेक' वाले मोहम्मद जुबैर? अब कौन सा नया आरोप लगा, हाई कोर्ट तक पहुंची बात
Nov 28, 2024, 1:34 PM IST

राहुल गांधी ने संसद पहुंची बहन प्रियंका खींची फोटो

स्‍माइल प्‍लीज! राहुल गांधी ने संसद पहुंची बहन प्रियंका का फोटो खींच कर यूं किया स्‍वागत, देखें Video
Nov 28, 2024, 1:34 PM IST

29 नवंबर को सिर्फ 99 रुपये में देखें 'आई वॉन्ट टू टॉक'

National Cinema Day 2024: 29 नवंबर को सिर्फ 99 रुपये में देखें अभिषेक बच्चन की 'आई वॉन्ट टू टॉक', जानें डिटेल
Nov 28, 2024, 1:33 PM IST

श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय की भाभी को क्यों भेजे थे फूल?

श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय की भाभी को क्यों भेजे थे फूल? अब सामने आया सच, ननद संग बिगड़े रिश्ते पर कही बात
Nov 28, 2024, 1:32 PM IST

बीजेपी अध्यक्ष ने पीएम मोदी से की मुलाकात

महायुति की बैठक से पहले बीजेपी अध्यक्ष ने पीएम मोदी से की मुलाकात, शाम तक महाराष्ट्र के सीएम पर आ सकता है फैसला।
Nov 28, 2024, 1:31 PM IST

दरगाहों पर नफरत क्यों फैला रहे हैं?

भाजपा, आरएसएस मस्जिदों और दरगाहों पर नफरत क्यों फैला रहे हैं?": अजमेर दरगाह विवाद के बीच ओवैसी
Nov 28, 2024, 11:50 AM IST

'हम नहीं चाहते कि किसी भी धर्म को नुकसान पहुंचे'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में बांग्लादेश मुद्दे पर बोलते हुए कहा, "हम नहीं चाहते कि किसी भी धर्म को नुकसान पहुंचे। मैंने यहां इस्कॉन से बात की है। चूंकि यह दूसरे देश का मामला है, इसलिए केंद्र सरकार को इस पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। हम इस मुद्दे पर उनके (केंद्र सरकार) साथ हैं।"
Nov 28, 2024, 10:42 AM IST

संसद भवन पहुंची प्रियंका गांधी, कुछ देर में लेंगी शपथ

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और वायनाड से उपचुनाव जीतने वाली प्रियंका गांधी संसद पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी कुछ ही देर में सांसद के रूप में शपथ लेने वाली हैं।
Nov 28, 2024, 10:31 AM IST

संजय राउत बोले- महायुति के पास बहुमत फिर CM पर फैसले में देरी क्यों?

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "उनके (महायुति) पास पूर्ण बहुमत है...फिर भी 7 दिन बाद भी महायुति महाराष्ट्र को सीएम नहीं दे पा रही है...क्या कारण है?...पीएम, अमित शाह और उनके नेता सीएम क्यों नहीं तय कर पा रहे हैं?...वे (एकनाथ शिंदे) बालासाहेब ठाकरे का नाम लेते हैं और शिवसेना के नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन उनके फैसले दिल्ली में होते हैं। बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का भविष्य कभी दिल्ली में तय नहीं हुआ, यह मुंबई में तय हुआ। हम कभी दिल्ली नहीं गए, वहां अटल जी और आडवाणी जी हुआ करते थे...हम कभी दिल्ली नहीं गए और उनके सामने भीख नहीं मांगी"
Nov 28, 2024, 10:02 AM IST

आज शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेंगे एकनाथ शिंदे

आज शाम चार बजे दिल्ली पहुंचेंगे एकनाथ शिंदे, शाम 5:30 बजे अमित शाह संग करेंगे बैठक।
Nov 28, 2024, 10:02 AM IST

रूस दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,

रूस दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, INS तुशील प्रेरण समारोह में लेंगे भाग।
Nov 28, 2024, 10:01 AM IST

संभल हिंसा मामले में एक और गिरफ्तारी

संभल हिंसा मामले में एक और गिरफ्तारी, आरोपी फरहत ने पोस्ट किए थे भड़काऊ वीडियो।
Nov 27, 2024, 11:20 PM IST

रांची में 28 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल

रांची के जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर यातायात की भीड़ और जाम से बचने के लिए शहर के स्कूल कल, 28 नवंबर को बंद रहेंगे।
Nov 27, 2024, 9:41 PM IST

तमिलनाडु: मछुआरों ने अपनी नावों को किनारे पर खींचा

तमिलनाडु: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण समुद्र में उथल-पुथल मचने पर मछुआरे ट्रैक्टरों की मदद से अपनी नावों को किनारे पर खींचते हुए।
Nov 27, 2024, 9:33 PM IST

पुडुचेरी में बारिश के कारण कल बंद रहेंगी सभी स्कूल

पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री अरुमुगम नमस्सिवयम ने कहा भारी बारिश के कारण, पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में कल, 28 नवंबर 2024 को अवकाश घोषित किया गया है।
Nov 27, 2024, 7:45 PM IST

महायुति में एक-दूसरे के प्रति नहीं रहा कोई अलग मत: फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, " हमारी महायुति में कभी भी एक-दूसरे के प्रति कोई अलग मत नहीं रहा है। हमने हमेशा साथ बैठकर निर्णय लिए हैं...कुछ लोगों के मन में जो शंकाएं थीं, उनको दूर करने का काम एकनाथ शिंदे जी ने किया है। जल्द ही हम अपने नेताओं के साथ बैठेंगे और उचित निर्णय लेंगे..."
Nov 27, 2024, 6:22 PM IST

चक्रवाती तूफान के बाद कोडिक्कराई में कम हुआ जल स्तर

तमिलनाडु: नागपट्टिनम क्षेत्र में चक्रवाती तूफान के बाद कोडिक्कराई में जल स्तर कम हो गया है।आईएमडी के अनुसार, गहरे दबाव के क्षेत्र के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।
Nov 27, 2024, 5:27 PM IST

वानखेड़े स्‍टेडियम में 2 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

महाराष्‍ट्र में 2 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह, वानखेड़े स्‍टेडियम में किया जाएगा भव्‍य आयोजन
Nov 27, 2024, 5:25 PM IST

पीएम मोदी मशीन की तरह करते हैं काम: संबित पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "...मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रधानमंत्री मोदी के घर में EVM मशीन है। E-एनर्जी V-विकास M-मेहनत...प्रधानमंत्री मोदी मशीन की तरह काम करते हैं...हम (भाजपा) EVM की वजह से जीत रहे हैं।"
Nov 27, 2024, 5:05 PM IST

सीएम चेहरे की घोषणा में देरी के पीछे एक बड़ा कारण: नाना पटोले

महाराष्ट्र में सीएम पद के चेहरे पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे समझ नहीं पा रहे हैं कि बीजेपी नेतृत्व क्या है...सीएम चेहरे की घोषणा में देरी के पीछे एक बड़ा कारण है..."
Nov 27, 2024, 4:22 PM IST

नए सीएम का समर्थन करेंगे शिवसैनिक

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, "महायुति द्वारा जिसे भी मुख्यमंत्री चुना जाएगा, शिवसैनिक उसका समर्थन करेंगे।"
Nov 27, 2024, 4:17 PM IST

Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने कहा-पीएम मोदी का हर फैसला मंजूर

Maharashtra: BJP के आगे झुके एकनाथ शिंदे। दिया मुख्यमंत्री पद छोड़ने का संकेत, कहा-'पीएम का हर फैसला मंजूर, बीजेपी के सीएम से कोई दिक्कत नहीं।"
Nov 27, 2024, 4:13 PM IST

Maharashtra: शिंदे का बड़ा ऐलान, "बीजेपी का सीएम मंजूर।"
Nov 27, 2024, 4:12 PM IST

Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार बनाने में उनकी ओर से कोई अड़चन नहीं है।
Nov 27, 2024, 4:11 PM IST

Maharashtra: शिंदे ने दिया फडणवीस के सीएम बनने का इशारा, कहा-"महायुती मजबूत है, पीएम का फैसला मंजूर।"
Nov 27, 2024, 4:09 PM IST

Maharashtra: शिंदे ने PC के दौरान कहा, "पीएम मोदी और केंद्र चट्टान की तरह हमारे साथ थी।"
Nov 27, 2024, 4:07 PM IST

Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने बीच ढाई साल के दौरान बहुत काम किया है। उन्होंने सरकार की मेहनत को शानदार जीत का श्रेय दिया।
Nov 27, 2024, 4:06 PM IST

Maharashtra: शिंदे ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के बीच रह कर काम किया इस वजह से लोगों को ये लगता है कि मुख्यमंत्री उनके बीच का है।
Nov 27, 2024, 4:05 PM IST

Maharashtra: शिंदे ने महिलाओं के लिए महायुती सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि "लाडले भाई ने लाडली बहनों को याद रखा।"
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+