National Cinema Day 2024: 29 नवंबर को सिर्फ 99 रुपये में देखें अभिषेक बच्चन की 'आई वॉन्ट टू टॉक', जानें डिटेल

National Cinema Day 2024: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर शूजीत सरकार की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल न दिखा पा रही हो लेकिन मूवी की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है। लोग फिल्म के लीड हीरो अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म लोगों की भावनाओं को गहराई से छूती है
फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' गत 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी की कहानी आपको एक अलग सुकून देती है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म लोगों की भावनाओं को गहराई से छूती है और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है।

National Cinema Day 2024

29 नवबंर 2024 को है नेशनल सिनेमा डे
फिलहाल खबर है कि आगामी 29 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को नेशनल सिनेमा डे के मौके पर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' को बहुत ही कम पैसों में देखा जा सकता है। 29 नवबंर 2024 को नेशनल सिनेमा डे के मौके पर इस फिल्म के मेकर्स ने इसकी टिकट काफी सस्ती कर दी है।

99 रुपये में 'आई वॉन्ट टू टॉक'
खबर है कि आगामी 29 नवंबर 2024 को ये फिल्म आप सिर्फ 99 रुपये खर्च कर अपने नजदीकी सिनेमा हॉल में देख सकते हैं। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा की है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- अभी तक इसे नहीं देखा है? हम वादा करते हैं कि 'आई वॉन्ट टू टॉक' देखना एक अच्छा एक्सपीरियंस होगा। अभी टिकट बुक करें मात्र 99 रुपये में।

फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' की कहानी

-फिल्म की कहानी अर्जुन (अभिषेक बच्चन) की है जो आईआईटीएन और एमबीए डिग्री होल्डर है। वह अमेरिका में अपने सपनों को पूरा कर रहा है। लाइफ में बहुत कुछ अचीव कर चुका है और आगे भी बहुत कुछ करना चाहता है।
-वह खूब मेहनत कर रहा है लेकिन अचानक से उसकी लाइफ में एक तूफान आता है। डॉक्टर्स उसे बताते हैं कि उसे 'लाइरेंजियल कैंसर' है और उसके पास जीने के 100 दिन से भी कम दिन बचे हैं।
-इसके बाद अर्जुन की नौकरी छूट जाती है। उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। उसे एक के बाद एक सर्जरी से गुजरना पड़ता है। अर्जुन एक बच्ची का बाप भी है। इसी बीच उसकी जिम्मेदारी भी निभानी है। ये कहानी उसी अर्जुन की है जिसके पास 100 से कम दिन बचे हैं लेकिन वो जिंदा रहने के लिए मौत को भी कन्फ्यूज करता है।

40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
फिल्म रिलीज के चार दिन में 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। ऐसे में 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मेकर्स का तगड़ा नुकसान कर दिया है। इसी के साथ अभिषेक बच्चन की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में अब 'आई वॉन्ट टू टॉक' मूवी भी शामिल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+