स्‍माइल प्‍लीज! राहुल गांधी ने संसद पहुंची बहन प्रियंका का फोटो खींच कर यूं किया स्‍वागत, देखें Video

Priyanka Gandhi: कांग्रेस के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद आज गुरुवार को प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंची। केरल की पारंपरिक ''Kasavu' ' साड़ी पहने प्रियंका संसद में पहली बार संसद पद की शपथ लेने मां सोनिया गांधी और बड़े भाई राहुल गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा के संग पहुंची थी।

करियर के पहले ही चुनाव में 410,931 वोटों के अंतर से चुनाव जीत कर वायनाड लोकसभा सीट से सांसद बनी प्रियंका गांधी के शपथ ग्रहण के समय उनका पूरा परिवार मुस्‍कुराता हुआ नजर आया। वहीं बड़े भइया राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी की हर एंगल से फोटो लेते हुए नजर आए।

Priyanka Gandhi

सांसद बहन को साथ लेकर संसद पहुंचे भइया राहुल गांधी

सांसद के तौर पर शपथ लेने के लिए प्रियंका गांधी जब 28 नवंबर गुरुवार को संसद पहुंची तो उनके साथ उनके भाई राहुल गांधी आगे चलते नजर आए।

बहन के संसद की सीढ़ी चढ़ते ही खींचने लगे फोटो

जैसे ही बहन प्रियंका गांधी ने संसद की सीढि़यों पर कदम रखा वैसे ही आगे चल रहे भाई राहुल गांधी ने उन्‍हें पीछे मुड़कर रुको-रुको कहकर रोक दिया और अपने मोबाइल से फोटो खींचते नजर आए। बड़े भाई का प्‍यार देखकर वहां मौजूद अन्‍य सांसद खुश होकर ठहाके लगाने लगे।

संसद में पहली बार पहुंची सांसद मां-बेटे-बेटी की जोड़ी

गौरलतब है कि गांधी परिवार और भारतीय संसद के लिए ऐतिहासिक दिन रहा जब दशकों बाद गांधी परिवार के तीन सदस्‍य सांसद के तौर पर प्रतिनिधित्‍व करने के लिए मौजूद थे। सांसद मां सोनिया गांधी, सांसद बेटा राहुल गांधी और सांसद बेटी प्रियंका गांधी।

भाई राहुल गांधी की वायनाड सीट से पहली बार सांसद बनी प्रियंका गांधी

बता दें राहुल गांधी ने जून में संपन्‍न हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली दो जगह से सांसदी का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी और रायबरेली सीट से सांसदी बरकरार रखी और वायनाड से सांसदी छोड़ने का निर्णय लिया। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद यहां उपचुनाव हुए और कांग्रेस के टिकट पर प्रियंका गांधी ने चार लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल कर पहली बार सांसद बनी हैं।

शानदार जीत हसिल की

प्रियंका गांधी इससे पहले भाई और मां समेत कांग्रेस नेताओं के लिए चुनाव प्रचार करती रहीं लेकिन वायनाड से उनका पहला चुनाव था और पहले ही चुनाव में उन्‍होंने बाजी मारी और चार लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से शानदार जीत हासलि की।

{video2}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+