युद्धविराम से पहले इजराइल ने बेरूत पर जमकर की बमबारी, 42 की मौत
इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए लेबनान के साथ इजराइल शांति समझौते के लिए तैयार हो गया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने बताया कि लेबनान और इजराइल अमेरिका के शांति समझौते के प्रस्ताव पर राजी हो गए हैं और दोनों देश इजराइल-हिज्बुल्लाह संघर्ष को खत्म करने के प्रस्ताव पर सहमत है।
बता दें कि इजराइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम के लिए अमेरिका और फ्रांस दोनों ने अहम भूमिका निभाई है। इजराइल कैबिनेट ने इस डील पर मंगलवार को अपनी मुहर लगा दी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस समझौते को कैबिनेट में रखा। जो बाइडेन ने इस समझौते को अच्छी खबर बताते हुए क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर जोर दिया।

इजराइल और हिज्बुल्ला दोनों ने युद्धविराम को लेकर सहमत हुए। दोनों के बीच यह संघर्ष विराम स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4 बजे होना। साझा बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रो ने कहा कि लंबी कूटनीति के बाद आखिरकार यह संघर्ष विराम हो रहा है। दोनों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता पर जोर दिया।
हिज्बुल्लाह की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि उसने युद्धविराम के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन समझौते की फाइनल शर्तों पर आगे बात करने की बात कही है। हिज्बुल्लाह के डिप्टी चीफ महमूद कमाती हम समझौते की शर्तों को देखेंगे और लेबनान के अधिकारियों इसपर चर्चा करेंगे।
युद्धविराम के ऐलान के कुछ घंटे पहले इजराइल ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान पर जमकर बमबारी की। इसमे 42 लोगों के मारे जाने की खबर है। इजराइली सेना ने लोगों को इलाके से बाहर जाने की एडवाइजरी भी जारी की। युद्धविराम से पहले इजराइल ने आतंकियों के खिलाफ आखिरी प्रहार किया।
हालांकि युद्धविराम समझौते में गाजा में चल रहे युद्ध का जिक्र नहीं किया गया है। हमास ने अभी भी बंधकों को नहीं छोड़ा है। गाजा में स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण है, यहां अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। माना जा रहा है कि युद्धविराम से ईरान के साथ बड़े युद्ध का संकट टल गया है। ईरान हमास और हिज्बुल्लाह दोनों का समर्थन कर रहा था।
-
LPG Gas oil crisis: होर्मुज बंद होने के बाद अब कहां से आएगा तेल-गैस? भारत के 5 'गुप्त' रास्ते आए सामने -
Explained: क्या है Mosaic Strategy? जो बनी ईरान की ताकत, Trump से पहले ये देश भी टेक चुका है घुटने -
Mojtaba Khamenei News: जिंदा हैं या हमले का शिकार हो गए मोज्तबा खामेनेई? अनहोनी का इशारा कर रहे ये 5 कारण! -
Mojtaba Khamenei First Message: 'खाड़ी अरब देशों पर हमले जारी रहेंगे', US-Israel को चेतावनी-होर्मुज बंद -
Strait of Hormuz में भारत की कूटनीतिक जीत, ईरान ने दी भारतीय जहाजों को निकलने की अनुमति -
Iran Israel Conflict: होर्मुज के बाद अब स्वेज नहर को बंद कराएगा ईरान, अमेरिका-इजरायल जाएंगे बैकफुट पर? -
Israel Iran War: जंग के बीच ईरान को किसने दी बारूदी सुरंग बनाने की टेक्नोलॉजी? चीन, S. कोरिया या रूस? -
Iran US War: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 युद्धपोत, ट्रंप की धमकी- तेहरान को बूंद-बूंद तेल के लिए तरसाएंगे -
LPG Shortage Mumbai: मुंबई में LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा कदम, गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों को दिया अल्टीमेट -
Mojtaba Khamenei को NOPO की स्पेशल सिक्योरिटी? Iran के 'काले कपड़े' वाली किलर स्क्वॉड क्या है? -
Explained: Petrol-Diesel ही नहीं, Israel-Iran युद्ध से कपड़े, जूते और चूड़ी समेत महंगे होंगे ये सारे सामान -
Delhi Airport Travel Advisory: ईरान युद्ध के चलते IGIA एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा से पहले पढ़ें गाइड












Click it and Unblock the Notifications