'हम में से एक की भी फोटो...' ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं करती भाभी Shrima Rai? फैंस ने उठाए सवाल तो आया बड़ा बयान
Aishwarya Rai Shrima Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय लगातार अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि ससुराल वालों से हुए तनाव के कारण एक्ट्रेस ने जलसा छोड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय उनकी ननद श्वेता बच्चन संग अपनी बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में हैं।
हाल ही में श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय को फूलों का गुलदस्ता भेजा था। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। इस बीच उनके पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि वह कभी अपनी ननद ऐश्वर्या राय के साथ फोटो क्यों नहीं शेयर करती हैं, तो उन्होंने करारा जवाब दिया।

दरअसल, श्रीमा राय आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पति और परिवार वालों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन उनके इंस्टाग्राम पर एक भी फोटो ननद ऐश्वर्या राय या उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नहीं है। ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर वह क्यों ऐश्वर्या के साथ कोई भी फोटो पोस्ट नहीं करती।
श्रीमा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उन्होंने ऐश्वर्या या आराध्या की एक भी फोटो शेयर नहीं की है।' इसके जवाब में श्रीमा ने लिखा, 'आप सभी, फोटोज को देखने के लिए उनके पेज पर जा सकते हैं। वहां आपको सिर्फ उन्हीं के शॉट्स मिलेंगे और हम में से एक की भी फोटो नहीं होगी। ये आपको संतुष्टि देगा।' हालांकि ट्रोलर्स बाज नहीं आए और लिखा कि, 'आप ऐश्वर्या से जलती हैं इसलिए फोटो नहीं डालती।'
बता दें कि, श्रीमा राय ही नहीं बल्कि खुद ऐश्वर्या राय भी अपनी भाभी के साथ कोई फोटो पोस्ट नहीं करती। इसके अलावा वह कभी अपनी भाभी के साथ स्पॉट भी नहीं होती। खैर दोनों के रिश्ते की क्या सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से दोनों के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में थीं। दोनों ना तो किसी इवेंट में या किसी पार्टी में साथ नजर आते हैं। हालांकि इन अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय की तारीफ कर खुद को लकी बताया था। जिसके बाद फैंस कंफ्यूज हो गए कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है।
ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!












Click it and Unblock the Notifications