Bajrang Punia:7 साल से पहलवानी कर रहे पुनिया पर नाडा ने लगाया बैन,जानिए ओलंपिक मेडल जीतने वाले बजरंग की कहानी
Bajrang Punia Profile: भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया पर नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके बाद पुनिया अब चार साल तक किसी भी प्रतिस्पर्धी कुश्ती में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और ना ही वो किसी विदेशी कोच का रोल प्ले कर पाएंगे।
आपको बता दे कि पुनिया ने नेशनल टीम के चयन के ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट देने से मना किया था, जिसके बाद नाडा ने पुनिया पर बैन लगा दिया है।पुनिया के बैन लगने पर खेल जगत में सनसनी फैल गई है, सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं।

आपको बता दें कि भारत को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरवान्वित करने वाले पुनिया का जन्म 26 फरवरी 1994 को हरियाणा के झज्जर जिले के खुदन गांव में हुआ। कुश्ती के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था, और उनके परिवार ने उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने में पूरी मदद की।
हालांकि साधारण परिवार में जन्मे लेकिन असाधारण प्रतिभा के धनी पुनिया के पिता बलवान सिंह, खुद एक पहलवान थे, उन्होंने ही अपने बेटे को पहलवानी का ककहरा सिखाया था। आर्थिक तंगी के बावजूद, उनके माता-पिता ने उनके सपनों को पंख देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, बजरंग ने 7 साल की उम्र में से कुश्ती शुरू की थी।
7 साल से पहलवानी कर रहे है पुनिया, संघर्ष भरा रहा है जीवन
उनके शुरुआती कोच ज्वाला सिंह थे, इसके बाद वे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने लगे, जहां उन्हें ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त का मार्गदर्शन मिला।
पहलवान संगीता फोगाट से की है बजरंग पुनिया ने शादी
7 नवंबर 2020 को संगीता फोगाट से शादी करने वाले पुनिया लाखों करोंड़ों के लिए प्रेरणा रहे हैं, वो अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न, और पद्म श्री जैसे सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं।बजरंग पुनिया ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल्स जीते हैं।
उनकी प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं
- ओलंपिक मेडल: टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक।
- एशियन गेम्स: 2018 में स्वर्ण पदक।
- कॉमनवेल्थ गेम्स: 2018 और 2022 में स्वर्ण पदक।
- वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: 2018 में रजत पदक और 2019 में कांस्य पदक।
साल 2024 में शुरू की राजनीतिक पारी
पुनिया ने अपना राजनीतिक सफर साल 2024 में ही शुरू किया है। 7 सितंबर 2024 को, पुनिया 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद साथी पहलवान विनेश फोगट के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो हुए थे। 22 अक्टूबर 2024 को, पुनिया अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।












Click it and Unblock the Notifications