श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय की भाभी को क्यों भेजे थे फूल? अब सामने आया सच, ननद संग बिगड़े रिश्ते पर कही बात

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर आए दिन तलाक की खबरें आती रहती हैं। कहा जा रहा है कि कपल के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं है। हालांकि दोनों ने इस पर चुप्पी साधी है। वहीं हाल ही में श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय की भाभी को फूलों का गुलदस्ता भेजा था जिसके बाद तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई।

दरअसल, ऐश्वर्या राय और अभिषक बच्चन के तलाक की खबरों के बीच श्वेता बच्चन ने एक्ट्रेस की भाभी को एक फूलों का गुलदस्ता भेजा था जिसकी फोटो खुद श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और उनकी भाभी श्रीमा राय के बीच तनाव की खबरें चर्चा में आ गई।

Shrima Rai

बता दें कि, श्रीमा राय और ऐश्वर्या राय एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती हैं। ऐसे में श्वेता बच्चन के भेजे फूलों के गुलदस्ते के बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि श्रीमा ने कभी अपनी ननद ऐश्वर्या को लेकर कुछ पोस्ट नहीं करती। खैर अब इन अफवाहों के बीच श्रीमा राय ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, मेरा बर्थडे 21 नवंबर को था और हमेशा की तरह मुझे फूल भेजे गए थे। मैंने उन लोगों को शुक्रिया भी कहा। एक ब्लॉगर/कॉन्टेंट क्रिएटर बनने से पहले मैं एक बैंकर रही हूं। मैं ग्लैडरैग्स मिसेज इंडिया ग्लोब 2009 भी रह चुकी हूं। साल 2017 के बाद मैंने ब्लॉगिंग शुरू की, लेकिन मैंने कभी किसी का नाम लेकर अपना बिजनेस शुरू नहीं किया।'

श्रीमा राय ने पोस्ट में आगे लिखा, मैं ये इसलिए लिख रही हूं क्योंकि यही सच है। एक कॉन्टेंट क्रिएटर होने के तौर पर मैं कई साल से काम कर रही हूं और अपना करियर खुद बनाया है। एक महिला होने के नाते मुझे ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा अगर कोई इस सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश करे। इन सबके गवाह मेरे पति, मेरी सासु मां और मेरे पैरेंट्स हैं। एक मां होने के नाते ये क्लियर करना मेरे लिए बहुत जरूरी है जहां मेरा नाम आ रहा।'

बता दें कि, हाल ही में श्रीमा राय के एक पोस्ट कर एक यूजर ने कमेंट कर पूछा था कि, वह क्यों ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या के साथ कोई फोटो पोस्ट नहीं करती हैं? इसके जवाब में श्रीमा राय ने लिखा, "आप उनके पेज पर जाकर उनकी सभी तस्वीरें देख सकते हैं और वहां आपको केवल उनकी तस्वीरें ही मिलेंगी, हमारी एक भी तस्वीर नहीं. इससे आपको संतुष्टि मिलनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें: कौन है ऐश्वर्या राय की भाभी? Shrima Rai जीत चुकी है ब्यूटी क्वीन का खिताब, खूबसूरती में देती हैं कड़ी टक्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+