BPSC Topper: पिता का उठा साया, मां ने की परवरिश, बेटा बना टॉपर, अब विनीत आनंद का है यह सपना
BPSC Topper Vineet Anand: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मंगलवार को 69वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किये। इसमें विनीत आनंद ने टॉप 10 में जगह बनाते हुए पांचवीं रैंक हासिल की है। काफी मशक्कत के बाद विनीत को मिली कामयाबी से परिवार समेत पूरे गांव के लोग खुश हैं।
छपरा के मशरक प्रखंड के पकरी गांव के निवासी विनीत आनंद अपने पूरे परिवार के साथ फिलहाल शेखपुरा में रहते हैं। इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी का माहौल है, वहीं परिवार के लोगों को बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। विनीत की तालीम की बात की जाए तो शुरुआती पढ़ाई मशरक गांव से हुई।

12वीं कक्षा पूरी करने के बाद, वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए अपने परिवार से दूर दिल्ली चले गए। इस दौरान उनकी ज़िंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन विनीत अपने लक्ष्य को साधने के लिए मेहनत करते रहे। क्योंकि उनका मानना है कि अपने लक्ष्य को हासिल के लिए अध्ययन करना ज़रूरी है।
2021 में वे तकनीशियन पद के परिणाम से असंतुष्ट थे और उन्होंने 2022 में यूपीएससी परीक्षा भी दी। विनीत की ख्वाहिश आईएएस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना है। वह महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा मानते हैं। इसके साथ ही अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार और धोनी की तरह धैर्य को देते हैं।
विनीत की मां मंजू देवी अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी से अभिभूत हैं। छोटी बहन भी उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करती हैं। परिवार पर तब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब 2002 में विनीत के पिता का निधन हो गया, जब वे सेना में सेवारत थे। तीन बहनों में इकलौते भाई के रूप में विनीत ने अपनी माँ की दृढ़ता देखी, जिन्होंने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया।
विनीत की छोटी बहन अब पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। छोटी बहन की नौकरी लगने के बाद परिवार शेखपुरा में बस गया। वे एक किराए के घर में रहते हैं, मझली बहन शेखपुरा में BPSC शिक्षिका के रूप में योगदान दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications