Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान का बयान दर्ज करेगी बांद्रा पुलिस

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है, पुलिस के मुताबिक कल देर रात कुछ अज्ञात लोग चोरी के उद्देश्य से सैफ के घर में घुसे थे, जिन्होंने सैफ पर चाकू से अटैक किया है। सैफ को इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Saif Ali Khan

अगर दूसरी ओर मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में जहां सर्दी चरम पर है ,कश्मीर-हिमाचल में आज भी बर्फबारी के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कोहरे का कोहराम जारी है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 16, 2025, 6:41 PM IST

सैफ अली खान पर हुए हमले पर शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कहा

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कहा, "सैफ अली खान के घर पर, उन पर करीब 2:30 बजे हमला हुआ। पुलिस जांच कर रही है और अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन जो लोग इसके लिए राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं, वे सिर्फ अवसरवादी हैं, वे सिर्फ एक अवसर की तलाश में हैं ताकि वे राज्य सरकार को दोषी ठहरा सकें। संजय राउत का गुंडों और गुंडागर्दी के खिलाफ बोलना बहुत ही आश्चर्यजनक है।"
Jan 16, 2025, 5:56 PM IST

AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर उनके पड़ोसी और AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, "मुंबई के बांद्रा जैसे पॉश इलाके में ऐसी घटनाएं होना, जहां कई फिल्मी सितारे रहते हैं, यह दर्शाता है कि प्रशासन पूरी तरह से विफल हो गया है... जिस रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में थे और सुरक्षा पूरी तरह से कड़ी थी, उस रात ऐसा हमला होना दिखाता है कि लोगों में पुलिस का डर खत्म हो गया है... हम सरकार से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं..."
Jan 16, 2025, 5:55 PM IST

सैफ अली खान पर हमला करने वाली की पहली तस्वीर आई सामने

सैफ अली खान पर हमला करने वाली की पहली तस्वीर आई सामने, फायर एग्जिट सीढ़ियों पर दिखा भागता हुआ
Jan 16, 2025, 4:24 PM IST

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पुलिस ने आपको इस बारे में सारी जानकारी दे दी है। यह किस तरह का हमला है, इसके पीछे क्या है और हमले के पीछे क्या इरादा था, यह सब आपके सामने है।"
Jan 16, 2025, 4:15 PM IST

सैफ अली खान का बयान दर्ज करेगी बांद्रा पुलिस

सैफ अली खान का बयान दर्ज करेगी बांद्रा पुलिस
Jan 16, 2025, 3:33 PM IST

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर अभिनेता रजा मुराद ने कहा

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर अभिनेता रजा मुराद ने कहा, "यह दिल दहला देने वाली घटना है। आश्चर्य की बात यह है कि जिस बिल्डिंग में वह रहते हैं, वहां की सुरक्षा बहुत कारगर है। सुरक्षा के 3-4 स्तर हैं, जहां आपको रजिस्टर पर साइन करना होता है, अपना मोबाइल नंबर लिखना होता है, साइन करना होता है और सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं। और चूंकि यह एक सेलिब्रिटी का घर है, इसलिए उनकी भी अपनी सुरक्षा होनी चाहिए। इन सभी सुरक्षा उपायों के बावजूद हमलावर फ्लैट के अंदर कैसे पहुंचा? वहां जाने का उसका क्या इरादा था? क्या वह सिर्फ चोरी करना चाहता था या उसका इरादा हमला करने का था और वह भी जानलेवा हमला? इसलिए जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, ये बातें सामने नहीं आएंगी, लेकिन वह पकड़ा जरूर जाएगा। मुंबई पुलिस बहुत कारगर है और वह पकड़ा जाएगा..."
Jan 16, 2025, 2:59 PM IST

Saif Ali Khan: पटौदी खानदान का 'साजिद' क्यों बना सैफ?

Saif Ali Khan: पटौदी खानदान का 'साजिद' क्यों बना सैफ? जानिए 'आशिक आवारा' से 'लंगड़ा त्यागी' तक का सफर
Jan 16, 2025, 2:05 PM IST

अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल से बाहर निकलीं

अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल से बाहर निकलीं। उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में एक घुसपैठिये द्वारा हमला किए जाने के बाद यहां भर्ती कराया गया है।
Jan 16, 2025, 2:04 PM IST

अस्पताल पहुंची करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर बांद्रा के लीलावती अस्पताल से बाहर निकलती हुई, जहां सैफ अली खान पर हमला होने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार, अभिनेता खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
Jan 16, 2025, 2:03 PM IST

सोहा अली खान और कुणाल खेमू बांद्रा के लीलावती अस्पताल से निकले

सोहा अली खान और कुणाल खेमू बांद्रा के लीलावती अस्पताल से निकले, जहां सैफ अली खान पर हमले के बाद भर्ती हैं।
Jan 16, 2025, 2:02 PM IST

Saif Ali Khan केस में करीना कपूर को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

Saif Ali Khan केस में करीना कपूर को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल? क्या एक्ट्रेस को बचाया जा रहा है?
Jan 16, 2025, 12:50 PM IST

अभी ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता- मुंबई पुलिस

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की जांच कर रही टीम के पुलिस ​अधिकारी ने बताया कि अभी जांच चल रही है, अभी ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है।
Jan 16, 2025, 12:48 PM IST

सैफ अली खान खतरे से बाहर

अभिनेता सैफ अली खान की सेहत पर उनकी टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान; उन्होंने कहा, "सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है।"
Jan 16, 2025, 12:47 PM IST

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ''मुझे पता चला कि किसी चोर ने उन पर हमला किया है और इस वजह से वह घायल हो गए हैं. सबसे पहले मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.'' हमारे देश की बहुत अच्छी कलाकार हैं...मैं करीना से बात करूंगी, मैं पहले से ही परिवार के संपर्क में हूं...''
Jan 16, 2025, 12:27 PM IST

कौन हैं डॉ. नितिन डांगे, जो कर रहे हैं सैफ अली खान का इलाज और ऑपरेशन

कौन हैं डॉ. नितिन डांगे, जो कर रहे हैं सैफ अली खान का इलाज और ऑपरेशन, अभिनेता के हेल्थ अपडेट पर जानें सबकुछ?
Jan 16, 2025, 12:26 PM IST

Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी पूरी, खतरे से बाहर हैं सैफ अली खान

Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी पूरी, खतरे से बाहर हैं सैफ अली खान, टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट
Jan 16, 2025, 12:26 PM IST

सैफ अली खान का इलाज जारी

सैफ अली खान का इलाज जारी, हॉस्पिटल पहुंचीं बेटी सारा अली खान
Jan 16, 2025, 11:41 AM IST

सैफ अली खान की एक सर्जरी पूरी, दूसरी जारी

सैफ अली खान की एक सर्जरी पूरी, दूसरी जारी
Jan 16, 2025, 11:21 AM IST

Saif Ali Khan injured: परेशान फैंस बोले-"Get Well Soon नवाब साहब'

Saif Ali Khan injured: सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला, परेशान फैंस बोले-"Get Well Soon नवाब साहब'
Jan 16, 2025, 11:20 AM IST

'सैफ की हत्या की कोशिश', प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?

'सैफ अली खान की हत्या की कोशिश', मुंबई की शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हमले को लेकर कही बड़ी बात
Jan 16, 2025, 11:14 AM IST

Saif Ali Khan: डॉक्टरों का बड़ा खुलासा- 6 बार घोंपा गया चाकू

Saif Ali Khan नौकरानी को बचाने में जख्मी! डॉक्टरों का बड़ा खुलासा-6 बार घोंपा गया चाकू, घाव रीढ़ की हड्डी तक
Jan 16, 2025, 10:39 AM IST

करीना कपूर ने सैफ पर हुए हमले को लेकर जारी किया स्टेटमेंट

करीना कपूर ने सैफ पर हुए हमले को लेकर जारी किया स्टेटमेंट। उन्होंने बताया कि घर में चोरी की कोशिश की गई, जिसके बीचबचाव के कारण सैफ घायल हो गए। उनके हाथ में चोट लगी। उनको सर्जरी से गुजरना पड़ा। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। हम मीडिया और फैंस से अपील करते हैं कि वह धैर्य बनाए रखें और कोई अटकलें ना लगाएं। पुलिस जांच कर रही है।
Jan 16, 2025, 10:07 AM IST

एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

सैफ अली खान पर हुए अटैक के बाद एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पूजा भट्ट ने कहा X पर लिखा- क्या इस अराजकता पर अंकुश लगाया जा सकता है? हमें बांद्रा में और ज्यादा पुलिस की मौजूदगी की जरुरत है। मुंबई इससे ​​पहले कभी इतनी असुरक्षित महसूस नहीं हुई।
Jan 16, 2025, 9:41 AM IST

मुंबई पुलिस पहुंची सैफ के घर

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंचे और उनके घर पर घुसपैठिए द्वारा किए गए हमले की जांच की।
Jan 16, 2025, 9:28 AM IST

Saif Ali Khan पर चोर ने किया चाकू से हमला

Saif Ali Khan पर चोर ने किया चाकू से हमला, सिर और गले में लगा; ऑपरेशन जारी
Jan 16, 2025, 9:27 AM IST

सैफ अली खान को छह चोटें आई हैं

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया, "सैफ पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उन्हें छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं।
Jan 16, 2025, 9:27 AM IST

सैफ अली खान पर चाकू से हमला

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है, वो इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+