'सैफ अली खान की हत्या की कोशिश', मुंबई की शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हमले को लेकर कही बड़ी बात
Saif Ali Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर एक अज्ञात शख्स ने उनके बांद्रा स्थित घर पर रात 2.30 हमला किया। सैफ अली खान इस वक्त लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हमलावर के साथ हाथापाई के दौरान उन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए हैं। उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका न्यूरो सर्जरी किया गया है और कॉस्मेटिक सर्जरी की जा रही है।
हमले के वक्त सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान घर पर नहीं थीं। इस पूरे मामले पर अब वसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार को घेरा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है है कि यह शर्म की बात है कि बई में एक और हाई प्रोफाइल हत्या की कोशिश की गई है।

Priyanka Chaturvedi: प्रियंका चतुर्वेदी ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर क्या कहा?
प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा,
''ये कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में एक और हाई प्रोफाइल हत्या की कोशिश की गई, सैफ अली खान पर हमला, एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। यह उन घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद हुआ है जो दिखाती हैं कि बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है... बाबा सिद्दीकी की चौंकाने वाली हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है। सलमान खान को बुलेटप्रूफ घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब सैफ अली खान की बारी है। वो भी सबकुछ बांद्रा में हो रहा है... एक ऐसा इलाका जहां सबसे ज्यादा मशहूर हस्तियां रहती हैं, जहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है? सैफ अली खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''
Saif Ali Khan Health update: कैसी है अब सैफ अली खान की हालत?
सैफ अली खान फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनका ऑपरेशन चल रहा है। कुछ दे पहले न्यूरो सर्जरी की गई है और कॉस्मेटिक सर्जरी भी हुई है। सैफ अली खान के शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं। जिसमें सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें आई हैं।
ऑपरेशन में सैफ अली खान के घाव से 2 से 3 इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है। सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि सैफ के शरीर पर दो गहरे घाव हैं, जिनमें से एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति रात करीब 2.30 बजे सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसा। पाइपलाइन के सहारे हमलावर सैफ के बच्चों के रूम में घुसा था, जहां बच्चों की देखभाल करने वाली हेल्पर से हमलवरों के बीच हाथापाई हुई। जिसके बाद सैफ अली खान आए और दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें सैफ घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications