Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी पूरी, खतरे से बाहर हैं सैफ अली खान, टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट
Saif Ali Khan Health Update: देर रात बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर हमला कर दिया। घटना करीब रात 2:30 बजे की है, जब सैफ और उनके बच्चे घर पर सो रहे थे। जानकारी के अनुसार करीना उस वक्त घर पर नहीं थी।
रिपोर्ट के अनुसार, चोरी के इरादे से घुसपैठ करने वाले व्यक्ति की सैफ की मेड से सामना हो गया। बीच-बचाव की कोशिश में उस व्यक्ति ने सैफ पर हमला कर दिया, जिससे सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सैफ को 6 जगह चोटें आईं हैं जिनमें से 2 घाव काफी गहरे हैं।

खतरे से बाहर हैं सैफ
अभिनेता सैफ अली खान की स्वास्थ्य स्थिति पर उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। सैफ की टीम ने बताया, "सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं। वह फिलहाल रिकवरी में हैं और डॉक्टर उनकी प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है..."
Recommended Video
डॉक्टर ने बताया, "सैफ को वक्षीय रीढ़ की हड्डी (thoracic spinal cord injury) में चोट लगी है, अब उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है।"
अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के CEO डॉ. नीरज उत्तमानी ने जानकारी दी, "सैफ को कुल छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास है, और उनकी गर्दन पर भी चोट है।"
ये भी पढ़ें: भारत के पहले इलेक्शन कमिश्नर के रोल में दिखेंगे सैफ अली खान, 'रईस' फेम राहुल ढोलकिया होंगे डायरेक्टर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जुटी। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशा गांधी सर्जरी की। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी सुबह 5:30 बजे शुरू हुई और 6 घंटे चली।
6 घंटे तक चली सैफ की सर्जरी
हॉस्पिटल से मिले अपडेट के अनुसार सैफ अली खान की सर्जरी 6 घंटे तक चली। उनकी सर्जरी अब पूरी हो चुकी है और डॉक्टर्स उनकी कंडीशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। न्यूरो सर्जरी के बाद उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी की गई है।
शरीर से निकला 3 इंच का चाकू का टुकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार सैफ की गर्दन और रीढ़ के पास गंभीर घाव हैं। न्यूरो सर्जरी के दौरान सैफ के शरीर से 2 से 3 इंच लंबी एक नुकीली चीज निकाली गई है। बताया जा रहा है कि शरीर से निकला शार्प ऑब्जेक्ट चाकू का हिस्सा है जो हमलावर ने सैफ को मारा था।
चोरी के इरादे से घुसा था हमलावर
घटना के बाद सैफ का परिवार अस्पताल में उनके साथ मौजूद है। सैफ की टीम ने बयान जारी कर कहा, "यह घटना एक चोरी का प्रयास थी। सैफ फिलहाल अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। हम सभी से धैर्य रखने की अपील करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"
डकैती के वक्त घर पर नहीं थीं करीना कपूर खान
मिली जानकारी के अनुसार जब घटना हुई तब करीना कपूर खान घर पर नहीं थीं। जब वह अपनी बहन करिश्मा कपूर और करीबी दोस्तों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ गर्ल्स नाइट का आनंद ले रही थीं, तब सैफ अली खान अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ अपने बांद्रा स्थित घर पर थे।
पुलिस ने आरोपी की पहचान और घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। यह मामला सैफ अली खान के प्रशंसकों और फिल्म जगत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: सैफ-अमृता के तलाक होने पर सारा अली खान का छलका दर्द, बचपन को याद कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications