Saif Ali Khan नौकरानी को बचाने में जख्मी! डॉक्टरों का बड़ा खुलासा-6 बार घोंपा गया चाकू, घाव रीढ़ की हड्डी तक
Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके बांद्रा (पश्चिम) स्थित घर में जानलेवा हमला हुआ है। घटना 15 जनवरी 2025 की देर रात करीब 2:30 बजे हुई, जब एक अज्ञात घुसपैठिया उनके घर में दाखिल हुआ।
Recommended Video
इस हमले में सैफ को छह बार चाकू मारा गया, जिनमें से दो चोटें गंभीर हैं। फिलहाल, सैफ का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, एक घाव सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास है। बताया जा रहा है कि सैफ की एक सर्जरी हो चुकी है, एक अभी चल रही है।

सैफ पर 6 बार चाकू से वार
पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान सैफ अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। घुसपैठिया घर के अंदर दाखिल हुआ और सैफ की नौकरानी से झगड़ने लगा। सैफ ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उस व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सैफ के गले, पीठ, सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास बताया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर उनकी सर्जरी कर रहे हैं।
पुलिस की जांच कहां तक पहुंची?
मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान और उसकी मंशा को लेकर जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सैफ के घर में लगी पाइपलाइन से घुसपैठिया अंदर दाखिल हो सकता है। पुलिस ने सैफ के घर से तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चौकीदार ने किसी को घर में घुसते नहीं देखा था। पाइपलाइन के जरिए घुसपैठिया सीधे बेडरूम के पास आराम से पहुंच सकता है।
सैफ की PR टीम और पुलिस का बयान?
- PR टीम का बयान: सैफ के घर पर चोरी की कोशिश की गई। उन्होंने फैंस और मीडिया से धैर्य रखने की अपील की है।
- डीसीपी दीक्षित गेदाम: सैफ अली खान पर हमला एक गंभीर मामला है। हमलावर को पकड़ने और घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। नौकरानी को बचाने में सैफ जख्मी हुए।
क्या है लीलावती अस्पताल में स्थिति?
अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी के अनुसार, सैफ पर छह बार चाकू से हमला किया गया। इनमें से दो घाव गहरे हैं। एक चोट रीढ़ की हड्डी के पास है, जो गंभीर बताई जा रही है। सैफ की हालत स्थिर है लेकिन उन्हें कुछ दिन निगरानी में रखा जाएगा। इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि घाव गहरे हैं, लेकिन जान का खतरा फिलहाल टल गया है। डॉ. उत्तमानी ने यह भी बताया कि सैफ की गर्दन पर एक और चोट है। उन्होंने बताया कि सर्जरी सुबह 5.30 बजे शुरू हुई थी और अभी भी जारी है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीलावती अस्पताल के एक डॉक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि डॉक्टरों को शरीर में चाकू का एक टुकड़ा मिला है और डॉक्टर अभी भी नुकसान की सीमा की जांच कर रहे हैं। हालांकि, एक्टर अपने अंगों को हिलाने में सक्षम हैं, जिससे पता चलता है कि रीढ़ की हड्डी ठीक है।
परिवार का हाल और करिश्मा कपूर का इंस्टा पोस्ट
हमले के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। सैफ की पत्नी करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्तों के साथ डिनर पर थीं। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें करीना, रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ पार्टी की बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हुए हमले के वक्त कहां थीं बेगम करीना कपूर खान?, मिल गया इस सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications