Saif Ali Khan injured: सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला, परेशान फैंस बोले-"Get Well Soon नवाब साहब'
Saif Ali Khan wounded: गुरुवार की सुबह बॉलीवुड प्रेमियों के लिए एक शॉकिंग न्यूज लेकर आई। मशहूर अभिनेता और छोटे नवाब से लोकप्रिय सैफ अली खान पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ पर रात करीब 2.30 बजे चाकू से हमला हुआ है। उनके घर में कोई अज्ञत व्यक्ति चोरी के इरादे से घुसा था, जहां उसकी सैफ से झड़प हो गई और इस चक्कर में उसने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया, जिसकी वजह से सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई और उसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनकी सर्जरी हुई है।

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने जानकारी देते हुए बोला कि 'सैफ पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया जिसमें वो घायल हो गए, उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उन्हें छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं, एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी पर आई है।'
'न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी ने उनका ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों से मिलने के बाद हम और अपडेट देंगे।' कहा जा रहा है कि सैफ का पूरा परिवार इस वक्त अस्पताल में मौजूद है। मुंबई क्राइम ब्रांच भी घटना की जांच कर रही है।
सैफ और करीना के फैंस काफी परेशान (Saif Ali Khan)
तो वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से सैफ और करीना के फैंस काफी परेशान हैं और वो लगातार सैफ के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर "Get Well Soon" ट्रेंड भी कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि 'आप तो नवाब है सर जी, खुदा जल्द से ठीक करे आपको।'
Recommended Video
'सभी सैफ के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं'
फिलहाल आम से लेकर खास तक सभी सैफ के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की एक टीम सैफ के घर भी जांच के लिए पहुंची है तो वहीं इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है।
सैफ पर हुआ हमला, प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल (Saif Ali Khan)
सांसद-राज्यसभा, शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल खड़े किए हैं कि 'यह कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में एक और हाई प्रोफाइल पर अटैक की कोशिश, सैफ अली खान पर हमला , एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठते हैं।'
बाबा सिद्दीकी का परिवार अभी भी न्याय की मांग कर रहा
बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है: - बाबा सिद्दीकी जी की चौंकाने वाली हत्या के बाद उनका परिवार अभी भी न्याय का इंतजार कर रहा है। '
'सलमान के बाद अब सैफ अली खान की बारी...'
'सलमान खान को बुलेटप्रूफ घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा, अब सैफ अली खान की बारी है, सब बांद्रा में। एक ऐसा इलाका जहां सबसे ज्यादा मशहूर हस्तियां रहती हैं, जहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन सुरक्षित है? सैफ अली खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'












Click it and Unblock the Notifications