Saif Ali Khan पर चोर ने किया चाकू से हमला, सिर और गले में लगा; ऑपरेशन जारी
Saif Ali Khan: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के मुंबई के खार स्थित घर पर बीती रात करीब 2 बजे चोरी करने के लिए चोर घुसे। इस दौरान चोरों ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गए हैं और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पाताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो चोर ने चाकू से सैफ पर करीब 3-4 बार हमला किया। उनके सिर, गले और पीठ पर जख्म हुए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सैफ की टीम ने इस पूरे मामले पर अपना स्टेटमेंट भी जारी किया है। उनका कहना है कि चोर रात में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इस दौरान उन्होंने सैफ पर हमला किया, तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स सर्जरी भी कर रहे हैं। इस हमले में सैफ के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को भी चोट आई है। ये पुलिस का मामला है आप सभी धैर्य बनाए रखें। हम आपको अपडेट देते रहेंगे। फैंस और मीडिया से निवेदन है कि ऐसे समय में आप हमारा साथ दें।
पुलिस ने जारी किया बयान
डीसीपी सीपी दीक्षित ने बताया, सैफ अली खान फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं। एक व्यक्ति कल रात सैफ के घर में घुस गया। उनके घर में काम करने वाली से उसने बहस भी किया। एक्टर जब उसे शांत करने पहुंचे तो उसने हमला कर दिया। जिसमें वो घायल हो गए। बता दें, पुलिस पूछताछ के लिए सैफ के घर से तीन लोगों को पुलिस स्टेशन लेकर गई है।
फिलहाल अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि हमले के दौरान करीना कपूर कहां थी। इसके अलावा सैफ के बाकी घरवाले भी कहां थे। करिश्मा कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी की माने तो वो करीना और अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। लेकिन अभी तक उनकी तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications