Video: सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध का वीडियो आया सामने, देखिए सीढ़ियों से कैसे हुआ फरार
Saif Ali Khan Attack Case Update: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसकर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं। मुंबई पुलिस ने गुरुवार 16 जनवरी को जानकारी दी है कि हमला करने वाला संदिग्ध फायर एग्जिट सीढ़ियों पर भागता हुआ दिखा है। संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। उसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है।
मुंबई पुलिस ने कहा कि हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में आया था। फिलहाल सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान के शरीर में छह चोटें आई थीं, जिसमें दो गंभीर चोट थी। अब उनकी सर्जरी हो गई है और वो ठीक हैं।

मुंबई पुलिस ने हमलावर की जारी की पहली तस्वीर
मुंबई पुलिस ने हमलावर की व्यक्ति की पहली तस्वीर जारी की है। पुलिस को शक है कि यही वो शख्स है, जो सैफ अली खान के घर में घुसा और उन पर छह बार चाकू से हमला किया।
15 जनवरी की देर रात 2.33 बजे सैफ अली खान की बिल्डिंग की सीढ़ियों पर सीसीटीवी में यह शख्स कैद हुआ है। पुलिस द्वारा जारी की गई तस्वीर में, व्यक्ति को टी-शर्ट और जींस पहने हुए देखा जा सकता है, जिसके हाथ में एक बैग और नारंगी रंग का दुपट्टा है।

सैफ अली खान और उनकी पत्नी और करीना कपूर खान और उनके बेटे बांद्रा पश्चिम में की 12 मंजिला इमारत में चार मंजिलों में फैले एक अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावर चोरी और लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था।
सैफ अली खान की बिल्डिंग में घुसने के बाद, वह पीछे की सीढ़ियों का उपयोग करके उनके अपार्टमेंट वाली मंजिलों पर चढ़ा था। वह फायर एग्जिट सीढ़ियों से भागता हुआ दिखा है।
Saif Ali Khan stabbed: सैफ अली खान की मेड ने सबसे पहले देखा था आरोपी को
सैफ अली खान के घर में काम करने वाली एक नौकरानी, एलियामा फिलिप्स उर्फ लीमा, कथित तौर पर उस व्यक्ति को सबसे पहले देखने वाली थी। उसने चिल्लाकर सैफ को सचेत किया। उसके बाद सैफ ने फिर उसका सामना किया और लड़ने की कोशिश की। सैफ पर हमलावर ने छह बार चाकू से वार किया।
सैफ के बाएं हाथ और गर्दन पर चोटें आईं और उनकी रीढ़ में चाकू घुस गया था। सैफ को उनके बेटे इब्राहिम ने लीलावती अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने कहा, "सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हमला करने के बाद सुबह तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ में चाकू घुसने के कारण रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। चाकू निकालने के लिए आपातकालीन सर्जरी की गई। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने उनके बाएं हाथ पर दो और गर्दन पर एक और गहरे घाव की कॉस्मेटिक सर्जरी की।''












Click it and Unblock the Notifications