Saif Ali Khan केस में करीना कपूर को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल? क्या एक्ट्रेस को बचाया जा रहा है?
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर है कि सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया है जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। इस घटना के तुरंत बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
सैफ अली खान पर अनजन शख्स ने किया हमला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गत 15 जनवरी 2025 (बुधवार) की देर रात एक अनजान शख्स सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में घुसकर एक्टर पर हमला कर देता है। उस लुटेरे ने एक्टर पर चाकू से एक के बाद एक 6 वार किए थे।

करीना कपूर खान को लेकर उठ रहे सवाल
-इस घटना में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान के घर में मौजूद होने को लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एबीपी न्यूज को करीना कपूर की टीम ने बताया है कि सैफ अली खान के साथ जब ये हादसा हुआ था तो उनकी पत्नी यानी करीना कपूर घर पर नहीं थीं।
-वहीं सैफ अली खान ने अपने बयान में कहा है कि हमले के वक्त करीना घर पर ही थीं। एक्टर ने अपने बयान में कहा है- कल रात जब घर में थे तो अचानक किसी ने हमला किया। घर में पत्नी करीना कपूर और दोनों बच्चे थे। वो सभी डर गए थे।
क्या हमले के वक्त सच में पार्टी कर रही थीं करीना कपूर?
-वहीं सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस का कहना है कि जब एक्टर पर हमलावर ने चाकू से वार किया था तो उस समय उनकी पत्नी करीना कपूर घर पर मौजूद नहीं थी।
-पुलिस के मुताबिक सैफ अली खान को अस्पताल उनका स्टाफ और ड्राइवर लेकर गए थे। करीना बाद में अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ अस्पताल पहुंची थीं।
-पुलिस के अनुसार करीना कपूर खान अपने गर्ल्स गैंग के साथ रात में पार्टी कर रही थीं। जब उन्हें पति सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे पता चला तो वह पार्टी से अपनी बहन करिश्मा को साथ लेकर सीधे लीलावती अस्पताल पहुंची थीं जहां पर डॉक्टरों से बात करने के बाद वह सीधे अपने घर लौट आई थीं।
-इसके अलावा करीना कपूर खान ने गत 15 जनवरी 2025 की रात को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।
करीना कपूर खान का वीडियो हुआ वायरल
-हमले के बाद सैफ अली खान के घर और बिल्डिंग के नीचे कैसा माहौल था, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सैफ अली खान के हमले के कुछ देर बाद का है।
-वीडियो में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान काफी हैरान और परेशान नजर आ रही हैं। इस वीडियो में करीना कपूर उन्होंने नाइट सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने एक हाथ में फोन भी पकड़ा हुआ है।
-करीना कपूर का ये वीडियो पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अब ऐसे में ये असमंजस की स्थिति बन गई है कि आखिर करीना कपूर हमले के वक्त घर पर थीं या बहर पार्टी कर रही थीं। खुद पुलिस भी इस बात को लेकर कंफ्यूज नर आ रही है। तो क्या करीना कपूर खान को इस केस से दूर रखने की कोशिश की जा रही है?
सैफ अली खान को 6 बार मारा गया चाकू
आपको बता दें कि सैफ अली खान के घर पर गत 15 जनवरी 2025 की रात 2 बजे लुटेरे घुसे थे। लुटेरे की नौकरानी के साथ बहस हो गई थी और जब सैफ अली खान ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो लुटेरे ने एक्टर पर चाकू से 6 बार हमला कर दिया था। इस हादसे में सैफ अली खान के हाथ, गले और पीठ पर काफी गंभीर चोट लगी है। इस हादसे में सैफ अली खान को सबसे ज्यादा चोट रीढ़ की हड्डी के पास लगी है। हालांकि, अब सैफ खतरे से बाहर हैं और उनकी सर्जरी पूरी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications