कौन हैं डॉ. नितिन डांगे, जो कर रहे हैं सैफ अली खान का इलाज और ऑपरेशन, अभिनेता के हेल्थ अपडेट पर जानें सबकुछ?
Saif Ali Khan Attacked News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान कल (15 जनवरी) देर रात अपने बांद्रा स्थित घर में घुसे चोरों से बचने की कोशिश करते हुए घायल हो गए है। सैफ अली खान पर हमलावरों ने धारधार हथियार से हमला किया है। फिलहाल वो लीलावती अस्पताल ( Lilavati Hospital) में भर्ती हैं। उनके शरीर पर छह घाव हैं, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।
लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा है कि सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया और उन्हें सुबह 3.30 बजे अस्पताल लाया गया था। उत्तमानी ने बताया कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया है, जिनमें से दो गहरे हैं। इनमें से एक रीढ़ के पास लगा है। सैफ अली खान का इलाज लीलावती अस्पताल के और देश के दिग्गज न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे कर रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम सैफ अली खान का ऑपरेशन कर रही है। टीम को लीड डॉ. नितिन डांगे कर रहे हैं। आइए जानें कौन हैं डॉ. नितिन डांगे?
who is Dr. Nitin Dange: कौन हैं सैफ अली खान का इलाज करने वाले डॉ. नितिन डांगे?
🔴 लीलावती अस्पताल और अनुसंधान केंद्र की वेबसाइट के मुताबिक डॉ. नितिन डांगे लीलावती अस्पताल मुंबई से जुड़े एक विश्व प्रसिद्ध व्यापक स्ट्रोक और एंडोवैस्कुलर न्यूरोसर्जन हैं।
🔴 डॉ. नितिन डांगे के पास 25 सालों से अधिक का अनुभव है। उनकी गिनती देश के सबसे वरिष्ठ, हाइब्रिड न्यूरोसर्जन और स्ट्रोक विशेषज्ञ के रूप में की जाती हैं।
🔴 डॉ. नितिन डांगे, एमबीबीएस पूरा करने के बाद भी कई डिग्री ली है। उन्होंने एमएस, एमसीएच, ओबीएनआई (यूएसए), एफएफएचयू (जापान) उनके पास एंडोवास्कुलर (इंटरवेंशनल न्यूरोसर्जरी), व्यापक न्यूरोसर्जरी, एन्यूरिज्म न्यूरोसर्जरी यानी कॉइलिंग और क्लिपिंग, आर्टेरियोवेबस मालफॉर्मेशन (एवीएम) यानी एम्बोलिजेशन और सर्जरी में एक्सपर्टीज है।
🔴 डॉ. नितिन डांगे को तीव्र स्ट्रोक यानी थ्रोम्बेक्टोमी, ब्रेन हेमरेज सर्जरी, मस्तिष्क आधार सर्जरी, न्यूनतम इनवेसिव न्यूरोसर्जरी, न्यूरोट्रॉमा और हेड इंजरी सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, बाल चिकित्सा न्यूरोसर्जरी, नेविगेशन गाइडेड सर्जरी, ब्रेन ट्यूमर मैनेजमेंट, स्टेरोटैटिक न्यूरोसर्जरी में भी एक्सपर्टीज है।
🔴 डॉ. नितिन डांगे क्रेनियल, स्पाइनल, न्यूरोट्रॉमा मामलों, डायग्नोस्टिक सेरेब्रल डीएसए मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी, इंट्राक्रैनील स्टेंटिंग, रेप्यूटिक प्रक्रियाओं, एंडोवास्कुलर न्यूरोसर्जरी (जैसे एन्यूरिज्म की कॉइलिंग, फ्लो डायवर्टर्स स्टेंटिंग कैरोटिडस्टेंटिंग, ट्यूमरम्बोलाइजेशन, ड्यूरल एवीएफ एम्बोलाइजेशन, एवीएम एम्बोलाइजेशन) के भी एक्सपर्ट हैं।
Saif Ali Khan Health update: कैसी है अब सैफ अली खान की हालत?
लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ. नीरज उत्तमानी के मुताबिक सैफ अली खान छह चोटों के साथ अस्पताल पहुंचे, जिनमें से दो गंभीर थीं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास थी। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशा गांधी सहित मेडिकल टीम ने तुरंत सैफ अली खान का ऑपरेशन करना शुरू कर दिया।
डॉ. उत्तमानी ने बताया कि सर्जरी के बाद ही पता चल गया था कि सैफ को कितनी चोट हैं। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की है कि न्यूरोसर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है, जिसमें उनकी पीठ के पास फंसी 2 से 3 इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है। सैफ अली खान की अब कॉस्मेटिक सर्जरी हो रही है, जो कुछ घंटों में पूरी होने की उम्मीद है। सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications