BJP के 4 नेताओं ने करवाई फजीहत, कोई एक्सप्रेस-वे पर बनवा बैठा डर्टी VIDEO, किसी ने IAS-कर्नल पर बोले अपशब्द
BJP Leaders Controversy: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेता हाल के दिनों में अपने बेतुके और अनुचित बयानों या हरकतों के कारण विवादों में आ गए हैं। मई माह में ही BJP के सांसद व मंत्री समेत ऐसे 4 नेता सामने आ चुके हैं, जिन्होंने देशभर में पार्टी की फजीहत करवा दी। इनमें एक नेता तो एक्सप्रेस-वे पर लड़की के साथ डर्टी VIDEO बनवा बैठा जबकि 3 नेताओं ने महिला अफसरों IAS फौजिया तरन्नुम व कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।।
हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के मंदसौर से भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह, हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और कर्नाटक से भाजपा MLC एन रविकुमार के बारे में। आइए जानते हैं भाजपा के ये चारों नेता कौन हैं और कैसे इन्होंने पार्टी की साख को बट्टा लगा दिया?

1. Manohar Lal Dhakad Video: मनोहर लाल धाकड़ का एक्सप्रेसवे पर प्रेमिका संग अश्लील वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के मंदसौर से बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं। यह घटना 13 मई की बताई जा रही है, जबकि वीडियो 25 मई के आसपास सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

यह भी पढ़ें- MP News: BJP नेता मनोहर धाकड़ को क्यों पहनाया नकाब, मंदसौर वायरल VIDEO कांड में पुलिस की कार्रवाई, जानिए मामला
वीडियो में सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) नजर आ रही है, जो मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला धाकड़ की पूर्व प्रेमिका है। वीडियो वायरल होने के बाद मंदसौर के भानपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और रविवार को धाकड़ को गिरफ्तार कर गरोठ जेल भेज दिया गया।
धाकड़ अपने समाज की महासभा के राष्ट्रीय मंत्री पद पर थे, लेकिन वीडियो विवाद के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। उनकी पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। हालांकि, भाजपा का कहना है कि धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। मंदसौर भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
2. Ram Chandra Jangra On Pahalgam: रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित टिप्पणी
हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने 14 मई को भिवानी में देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विवादास्पद बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि "यदि पीड़ित महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जज्बा होता, तो वे आतंकियों से लड़तीं और इतने लोग नहीं मारे जाते।"

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले पर BJP सांसद का विवादित बयान: कहा- महिलाओं में 'वीरता' नहीं थी, इसलिए 26 लोगों की गई जान
इस बयान की देशभर में आलोचना हुई, जिसके बाद जांगड़ा बैकफुट पर आ गए। 25 मई को उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा, "मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मेरा उद्देश्य महिलाओं का अपमान करना नहीं था। यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं क्षमा मांगता हूं।"
3. BJP MLC Ravi Kumar on IAS Fouzia Taranum: एन. रविकुमार ने आईएएस फौज़िया तरन्नुम को बताया 'पाकिस्तानी'
कर्नाटक भाजपा के एमएलसी और विधान परिषद में विपक्ष के मुख्य सचेतक एन. रविकुमार ने 24 मई को 'कलबुर्गी चलो' अभियान के तहत एक जनसभा में कलबुर्गी की डिप्टी कमिश्नर और आईएएस अधिकारी फौज़िया तरन्नुम के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि कलबुर्गी की डीसी पाकिस्तान से आई हैं या भारत की आईएएस अधिकारी हैं।"
इस टिप्पणी की तीखी आलोचना हुई। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे समेत कई नेताओं ने रविकुमार के बयान की निंदा की। इस पर IAS एसोसिएशन ने भी प्रेस नोट जारी कर रविकुमार की आलोचना की और डीसी की ईमानदारी व निष्पक्षता की सराहना की। इस मामले में रविकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं कलबुर्गी की डिप्टी कमिश्नर Fouzia Tarannum? जिन्हें BJP MLC ने कहा 'पाकिस्तानी', 2014 में बनीं थीं IAS
4. Vijay Shah on Colonel Sophia Qureshi: विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान
मध्य प्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने 13 मई को इंदौर के महू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "जिन लोगों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, हमने उनकी समाज की बहन को भेजकर उन्हें सबक सिखा दिया।"
इस बयान को सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर निशाना साधते हुए देखा गया, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चर्चा में थीं। इस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
विजय शाह को तीन बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया और कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए SIT जांच के आदेश दे दिए। विजय शाह वर्तमान में हरसूद से भाजपा विधायक हैं और आठ बार विधायक चुने जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Karnataka: IAS अफसर पर 'पाकिस्तान' वाली टिप्पणी कर घिरे BJP नेता रविकुमार, दर्ज हुई FIR
यह भी पढ़ें- 10 दिन में 3 बार माफी, फिर भी नाकाफी: सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की माफी ठुकराई, SIT गठित
यह भी पढ़ें- कर्नल सोफिया कुरैशी केस: विजय शाह की टिप्पणी की जांच कर रही SIT में कौन-कौन हैं अफसर?












Click it and Unblock the Notifications