पहलगाम हमले पर BJP सांसद का विवादित बयान: कहा- महिलाओं में ‘वीरता' नहीं थी, इसलिए 26 लोगों की गई जान
BJP MP Ramchandra Jangra: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का बयान विवादों में आ गया है। उन्होंने कहा कि यदि हमले के दौरान पर्यटकों में 'वीरता' का भाव होता तो इतनी जानें नहीं जातीं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को लेकर कहा कि 'सुहाग' खोने वाली महिलाओं में 'वीरांगना' जैसा जोश नहीं था।
सांसद जांगड़ा ने भिवानी में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी में कहा कि "पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। अगर प्रधानमंत्री मोदी की अग्निवीर योजना के तहत उन्हें आत्मरक्षा की ट्रेनिंग मिली होती, तो वे आतंकियों का मुकाबला कर सकते थे।"

उन्होंने यह भी कहा, "अगर यात्रियों के पास लाठी या डंडा भी होता और वे आतंकियों की ओर दौड़ते, तो शायद केवल 5-6 जानें जातीं और तीनों आतंकी मारे जाते।"
ये हैं BJP राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,जो कह रहे हैं पहलगाम हमले में अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में जोश, जज़्बा और वीरांगना का भाव नहीं था.
नेता जी,AC से बाहर निकल शहीद भाइयों के परिजनों से जज़्बे,वीरभाव की परिभाषा पूछिएगा,शायद जवाब सुनकर थोड़ी-घणी शर्मिंदगी तो जरूर होगी… pic.twitter.com/TkEdQvt7w8
— Sonia Satyaneeta (@SoniaDehati) May 24, 2025
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बायसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।
यह भी पढ़ें- 10 दिन में 3 बार माफी, फिर भी नाकाफी: सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की माफी ठुकराई, SIT गठित
विवादों में अन्य नेता भी शामिल
मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने भी एक आपत्तिजनक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कहा, "जिन्होंने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, उन्हीं की बहन को भेजकर ऐसी की तैसी कर दी।" इस टिप्पणी को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications