Who is Vijay Shah: 8 बार के MLA व BJP मंत्री विजय शाह ने सोफिया कुरैशी को बताया आतंकियों की बहन, FIR दर्ज
Vijay Shah BJP Minister Madhya Pradesh: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी व भारतीय वायुसेना की अन्य पायलट बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता विजय शाह की मुश्किल बढ़ती ही जा रही हैं। मंत्री विजय शाह को लेकर लिखी गई FIR पर हाई कोर्ट ने आपत्ति की और ड्राफ्टिंग सुधारने को कहा है। कोर्ट ने कहा ऐसा लिखा है, जिसे कोई भी चुनौती देगा तो ये टिक नहीं पायेगी। 16 जून को कोर्ट फिर सुनवाई करेगी और केस की सीधी निगरानी करेगी।
बता दें कि8वीं बार विधायक व मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह के एक बयान ने न केवल विवाद खड़ा किया, बल्कि भारतीय सेना की बहादुर बेटियों के सम्मान पर भी सवाल उठा था। मामला इंदौर जिले के महू का है, जहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने भारतीय वायुसेना में महिला पायलटों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

मंत्री ने 10 बार मांगी माफी, बोले-सोफिया मेरी सगी बहन जैसी
बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ''हम लोग भारतीय सेना और कर्नल साफिया कुरैशी बहन के अपमान की बात सोच भी नहीं सकते। मेरी बातों और भावनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मेरी सगी बहन से भी ज्यादा और जाति समाज से ऊपर उठकर उन्होंने देश और समाज के लिए किया है, उसके लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। पहलगाम में हमारी हिंदू बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया। उसी का बदला समाज से ऊपर उठकर बदला लिया है। मेरी उन बातों से किसी को दुख हुआ है तो मैं 10 बार क्षमा मांगता हूं।''

क्या कहा मंत्री विजय शाह ने?
कार्यक्रम के मंच से बोलते हुए मंत्री विजय शाह ने कहा- "जिन लोगों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, हमने उनकी समाज की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवा दी।" हालांकि उन्होंने किसी भारतीय सेना की महिला अफसर या पायलट का नाम नहीं लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस आपत्तिजनक बयान के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और विधायक उषा ठाकुर भी मौजूद थीं, लेकिन किसी ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

यह भी पढ़ें- OPERATION KELLER: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब ऑपरेशन केलर क्या है, जिसमें सेना ने आतंकियों को चुन-चुनकर मारा
सोशल मीडिया पर भड़का ग़ुस्सा, कांग्रेस ने साधा निशाना
मंत्री विजय शाह का यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। कांग्रेस ने वीडियो साझा करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार किया है।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कुल कितने फौजी शहीद हुए? किसी की जल्द होने वाली थी शादी, कोई था इकलौता बेटा
कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा-"हमारी सेना की जांबाज़ बेटियां आतंकवादियों की बहन हैं? ये घटिया बात मध्य प्रदेश में BJP सरकार के मंत्री विजय शाह ने कही है। भारत की जिन बेटियों पर सबको नाज़ है, उन पर यह शर्मनाक टिप्पणी की गई है। यह हमारी पराक्रमी सेना और महिला सैनिकों का घोर अपमान है।"
PM मोदी और BJP से जवाब की मांग
कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जो विजय शाह खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताते हैं, क्या भाजपा उनका इस्तीफा लेगी? क्या प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेता इस बयान पर माफी मांगेंगे? या हमेशा की तरह ऐसे बयान देने वाले नेता का प्रमोशन ही होगा?
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!
जनता में ग़ुस्सा, बर्खास्तगी की मांग तेज
इस बयान को लेकर आम जनता में भी नाराज़गी है। सोशल मीडिया पर #बर्खास्त_विजयशाह ट्रेंड कर रहा है। लोग मांग कर रहे हैं कि सेना की बेटियों का अपमान करने वाले मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए।

मंत्री विजय शाह का जीवन परिचय
नाम: डॉ. विजय शाह
जन्म तिथि: 1 नवम्बर, 1962
जन्म स्थान: मकड़ाई, जिला हरदा (मध्यप्रदेश)
पिता का नाम: श्री देवी शाह
वैवाहिक स्थिति: विवाहित
पत्नी का नाम: श्रीमती भावना शाह
संतान: एक पुत्र
शैक्षणिक योग्यता: एम.ए. (इतिहास)
पेशा: कृषि, गैस एजेंसी, वेयरहाउस संचालन
रुचियाँ: जनसेवा, पर्यटन और तैराकी

विजय शाह का राजनीतिक सफर
डॉ. विजय शाह का राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू हुआ। उन्होंने इंदौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर कॉलेज चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई। छात्र संघ के विभिन्न पदों पर कार्य करने के बाद उन्होंने 1990 में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा और निर्वाचित हुए। इसके बाद वे 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में लगातार आठ बार हरसूद विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।
उन्होंने विभिन्न विधानसभा समितियों में कार्य किया जिनमें प्रमुख हैं:
- याचिका समिति
- पुस्तकालय समिति
- लेखा समिति
- नियम समिति
- पर्यटन और पुनर्वास विभाग की परामर्शदात्री समिति
विजय शाह मंत्री पद पर कार्यकाल
विजय शाह ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली, जिनमें शामिल हैं:
- संस्कृति एवं पर्यटन
- आदिवासी तथा अनुसूचित जाति कल्याण
- सामान्य प्रशासन
- तकनीकी शिक्षा
- उच्च शिक्षा
- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
- स्कूल शिक्षा
- वन विभाग
- जनजातीय कार्य
- लोक परिसंपत्ति प्रबंधन
भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग
वर्तमान में वे मध्यप्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के मंत्री हैं।
संपर्क विवरण
स्थायी पता: 146/2 ग्राम पोस्ट आशापुर, तहसील खालवा, जिला खंडवा (म.प्र.)
फोन/फैक्स: (0733) 2226900
मोबाइल: 9407094070
ईमेल: [email protected]
स्थानीय पता (भोपाल): बी-21, चार इमली, भोपाल (मध्यप्रदेश)













Click it and Unblock the Notifications