कर्नल सोफिया कुरैशी केस: विजय शाह की टिप्पणी की जांच कर रही SIT में कौन-कौन हैं अफसर?
Vijay Shah Col Sofiya Qureshi SIT: कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। विजय शाह के 'माफीनामे' को सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामलों की जांच के लिए एसआईटी (SIT) बनाने का निर्देश दिया है। हालांकि फिलहाल कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
विजय शाह के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट ने माफी मांग ली है। इसपर कोर्ट ने उन्हें फटकारा भी है। कोर्ट ने साफ-साफ कहा कि आप लोग पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। एक नेता पब्लिक फिगर होता है, ऐसे में बोलते समय अपने शब्दों पर आपको विचार करना चाहिए। कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ बयानबाजी मामलों की जांच तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस टीम में पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, उप महानिरीक्षक कल्याण चक्रवर्ती और पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह शामिल हैं। आइए जानें कौन हैं ये तीन SIT के अफसर?

SIT की टीम में एक महिला को होना अनिवार्य, IG लेवल के अधिकारी करेंगे लीड
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने के आदेश में कहा था कि इसमें तीन आईपीएस अफसर शामिल होंगे। जिनमें एक आईजी (IG) और बाकी दो SP लेवल के अफसर होंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि मामले की जांच करने वाली तीन सदस्यीय एसआईटी में एक महिला अधिकारी होनी चाहिए और आईजी रैंक का अधिकारी इसका प्रमुख होना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि एसआईटी में शामिल आईपीएस अधिकारी मध्य प्रदेश कैडर के होने चाहिए, लेकिन मूल रूप से राज्य के बाहर के होने चाहिए।
Who Are The SIT Members: विजय शाह की टिप्पणी की जांच कर रही SIT में कौन-कौन हैं अफसर?
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बनाई एसआईटी की टीम में, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा (Inspector General of Police Pramod Verma), उप महानिरीक्षक कल्याण चक्रवर्ती (eputy Inspector General Kalyan Chakravarty) और पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह (Superintendent of Police Vahini Singh).
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रमोद वर्मा को सागर रेंज का महानिरीक्षक (आईजी), कल्याण चक्रवर्ती को एसएएफ, भोपाल का उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और वाहिनी सिंह को डिंडोरी की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने एसआईटी के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए मामलों की जांच करे।
विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर क्या दिया था बयान?
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने 11 मई 2025 को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान दे रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा, ''कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।''
विजय शाह ने आगे कहा था,
''अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते...इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके ही छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।''
ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन की जानकारी दुनिया को दी थी, उसी वक्त से सोफिया कुरैशी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications