Tata Trust की तिजोरी से BJP तक पहुंचे 757 करोड़! कांग्रेस के हिस्से कितना पैसा आया?
इलेक्टोरल बॉन्ड खत्म होने के बाद कहा जा रहा था कि राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग पर असर पड़ेगा, लेकिन 2024-25 के आंकड़े बताते हैं कि BJP को ट्रस्ट रूट के जरिए भारी चंदा मिला है। टाटा ग्रुप द्वारा कंट्रोल प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट (PET) ने कुल ₹915 करोड़ बांटे, जिसमें से करीब 83% रकम BJP को चली गई। कांग्रेस को इसका केवल 8.4% हिस्सा मिला।
2024-25 में BJP को अलग-अलग ट्रस्ट्स से लगभग ₹959 करोड़ की फंडिंग मिली। सबसे अधिक योगदान PET का रहा, जबकि कई अन्य ट्रस्ट्स ने भी पार्टी को समर्थन दिया। यह आंकड़ा दिखाता है कि बॉन्ड बंद होने के बाद भी BJP की फंडिंग पर कोई बड़ी चोट नहीं आई।

कांग्रेस की फंडिंग कितनी घटी?
कांग्रेस को 2024-25 में कुल ₹517 करोड़ मिले, जिसमें से बड़ी हिस्सेदारी ट्रस्ट्स की रही। हालांकि यह रकम 2023-24 के मुकाबले काफी कम है, जब कांग्रेस को बॉन्ड के जरिए ₹828 करोड़ प्राप्त हुए थे। यानी कांग्रेस के लिए बॉन्ड खत्म होना एक बड़ा झटका साबित हुआ है।
इलेक्टोरल बॉन्ड बंद होने का असर किन पार्टियों पर दिखा?
2024-25 के मुकाबले कई बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों की फंडिंग में भारी गिरावट आई है। 2023-24 में इन्हें बॉन्ड्स से बड़ी रकम मिलती थी, जो इस साल काफी घट गई।
PET से प्रमुख दलों को प्राप्त राशि
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): ₹757.6 करोड़ (कुल का लगभग 83%)
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress): ₹77.3 करोड़ (कुल का मात्र 8.4%)
- PET से अन्य प्रमुख प्राप्तकर्ता (प्रत्येक को ₹10 करोड़)
तृणमूल कांग्रेस (TMC), वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, बीजू जनता दल (BJD), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), आदि।
मुख्य पार्टियां जिनकी फंडिंग घटी:
- तृणमूल कांग्रेस (TMC)
- बीजू जनता दल (BJD)
- भारत राष्ट्र समिति (BRS)
- कांग्रेस
टाटा ग्रुप की कंपनियों ने PET को कितनी फंडिंग दी?
PET को चंदा देने वाली कंपनियों में टाटा सन्स (Tata Sons Pvt Ltd), टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS/Tata Consultancy Services), टाटा स्टील (Tata Steel), टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाटा पावर (Tata Power), टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications), टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products), टाटा एलक्सी (Tata Elxsi) और टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स (Tata Autocomp Systems) शामिल थीं, जिनकी तरफ से PET को सैकड़ों करोड़ रुपये का चंदा मिला।
-
LPG Crisis Explainer: भारत में कितने LPG सिलेंडर हैं? हर दिन कितने लाख खपत? Ujjwala Yojana कितनी मददगार? -
बैतूल पहुंचे CM मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर, हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि को दी श्रद्धांजलि -
जानिए कौन हैं भाजपा नेता अजेंद्र अजय, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, संन्यास के विकल्प की क्या बताई वजह -
उत्तराखंड में भाजपा का 2027 चुनाव में हैट्रिक के लिए काम शुरू, जानिए कैसे और क्या है प्लानिंग -
हरियाणा में LPG संकट पर AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा बोले, 'कुंभकर्ण की नींद में बीजेपी सरकार' -
पश्चिम बंगाल: रैली से पहले टीएमसी-भाजपा झड़प में आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications