Tamil Nadu Opinion Poll 2026: किसकी बनेगी सरकार? NDA-DMK में कड़ा मुकाबला, सीटों का अनुमान चौंकाने वाला

Tamil Nadu Opinion Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर नया ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। MATRIZE-IANS के ताजा सर्वे के मुताबिक राज्य की 234 सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा रहने वाला है। पोल के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन थोड़ा आगे दिखाई दे रहा है, लेकिन डीएमके गठबंधन भी बहुत पीछे नहीं है। ऐसे में अंतिम नतीजा कई अहम सीटों पर होने वाली करीबी लड़ाई पर निर्भर कर सकता है।

ओपिनियन पोल का अनुमान है कि 234 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए गठबंधन 114 से 127 सीटों तक पहुंच सकता है। वहीं डीएमके गठबंधन को 104 से 114 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा अभिनेता विजय की पार्टी TVK को 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य दलों को 1 से 6 सीटें मिलने की संभावना है। इन आंकड़ों से साफ है कि चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है।

Tamil Nadu Opinion Poll 2026

Tamil Nadu Opinion Poll 2026 Seat: किसे कितनी सीटें और कितना वोट शेयर?

गठबंधन / पार्टी संभावित सीटें (234 में से) अनुमानित वोट शेयर
🟠 NDA (बीजेपी गठबंधन) 114 - 127 सीटें 39% - 40%
🔴 DMK गठबंधन 104 - 114 सीटें 37% - 38%
🟡 TVK (विजय की पार्टी) 6 - 12 सीटें 14% - 15%
अन्य दल 1 - 6 सीटें 10% - 12%

Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसका पलड़ा भारी? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव वोट शेयर का अनुमान (Estimated Vote Share)

सीटों के साथ-साथ वोट प्रतिशत के अनुमान भी सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक डीएमके गठबंधन को लगभग 37-38 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं एनडीए गठबंधन को 39-40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। TVK को करीब 14-15 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य दलों को 10-12 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

यह आंकड़े बताते हैं कि दोनों बड़े गठबंधनों के बीच वोट शेयर का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में कुछ सीटों पर छोटे अंतर से जीत-हार तय होने की संभावना है।

तमिलनाडु में कुल सीटें: 234, बहुमत का आंकड़ा: 118

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक एनडीए गठबंधन बहुमत के आंकड़े के करीब या उससे ऊपर पहुंच सकता है, लेकिन डीएमके गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि तमिलनाडु की चुनावी लड़ाई को इस बार बेहद कड़ा और दिलचस्प माना जा रहा है। कई सीटों पर मुकाबला बहुत करीबी रहने की संभावना है, जिससे अंतिम नतीजे में बड़ा उलटफेर भी संभव है।

तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के साथ तमिलनाडु के नतीजे भी 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

अन्य राज्यों के ओपिनियन पोल क्या कहते हैं?

केरल में भी दिलचस्प मुकाबला (Kerala Opinion Poll 2026)

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भी MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल में दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। अनुमान के मुताबिक राज्य की 140 सीटों में से एलडीएफ को 61 से 71 सीटें मिल सकती हैं। वहीं यूडीएफ को 58 से 69 सीटों का अनुमान है। बीजेपी को 2 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

अगर क्षेत्रीय आधार पर देखें तो साउथ केरल की 48 सीटों में एलडीएफ को 22-25 सीट और यूडीएफ को 18-22 सीट मिल सकती हैं। सेंट्रल केरल की 44 सीटों में यूडीएफ को 21-26 सीट और एलडीएफ को 17-20 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं मालाबार क्षेत्र की 48 सीटों में एलडीएफ 22-26 सीटों के साथ आगे दिखाई दे रहा है।

असम में फिर बन सकती है बीजेपी सरकार (Assam Election Projection 2026)

असम विधानसभा चुनाव को लेकर भी ओपिनियन पोल बीजेपी के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। सर्वे के मुताबिक राज्य की 126 सीटों में बीजेपी को 96 से 98 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 26 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 43-44 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 39-40 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य दलों को करीब 18-20 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+