शुभमन गिल और स्मृति मंधाना बने टॉप प्लेयर्स, राहुल द्रविड़ को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

BCCI Naman Awards: बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह 'नमन अवॉर्ड्स' में इस बार भारतीय क्रिकेट के वर्तमान सितारों के साथ-साथ उन दिग्गजों का भी बोलबाला रहा जिन्होंने खेल को एक नई पहचान दी है। इस भव्य शाम में शुभमन गिल को पुरुषों में और स्मृति मंधाना को महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के खिताब से नवाजा गया।

अंडर 19 वर्ल्ड कप विनर टीम से लेकर घरेलू क्रिकेट तक के सितारे इस समारोह में मौजूद रहे। राहुल द्रविड़ के लिए भी यह खास दिन था। उनको लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। महिला वर्ग में मिताली राज को भी इसी सम्मान से नवाजा गया।

naman awards

स्मृति मंधाना ने न केवल सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता, बल्कि वे साल की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भी रहीं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और एन। श्री चरणी को उनके शानदार पदार्पण के लिए सम्मानित किया गया, जो भारतीय क्रिकेट के सुरक्षित भविष्य का संकेत है। अवॉर्ड पुरुष और महिला दोनों वर्गों में दिए गए।

नमन अवॉर्ड्स जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट (BCCI Naman Awards List)

  • दीप्ति शर्मा - वनडे इंटरनेशनल 2024-25 (महिला) में सबसे ज्यादा विकेट
  • स्मृति मंधाना - वनडे इंटरनेशनल 2024-25 (महिला) में सबसे ज्यादा रन
  • एन श्री चरणी - 2024-25 में महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
  • हर्षित राणा - 2024-25 में पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
  • स्मृति मंधाना - 2024-25 की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर
  • शुभमन गिल - पॉली उमरीगर अवॉर्ड (2024-25) सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर
  • रोजर बिन्नी - कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • राहुल द्रविड़ - कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • मिताली राज - कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+