वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, IPL से पहले सभी टीमों को दे डाली चुनौती, बयान से मचाया तहलका
Vaibhav Sooryavanshi: बीसीसीआई के प्रतिष्ठित 'नमन अवॉर्ड्स' की शाम उस वक्त और भी रोमांचक हो गई जब राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा और आत्मविश्वास से भरा बयान दिया। दिग्गजों से सजी इस महफिल में जब वैभव से उनके करियर और अगले पड़ाव के बारे में सवाल हुआ, तो उन्होंने दो टूक शब्दों में अपनी मंजिल साफ कर दी।
उन्होंने खुले मंच से ऐलान किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य आईपीएल 2026 में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाना है। महज कुछ ही समय में अपनी आक्रामक बैटिंग और बेहतरीन खेल शैली से पहचान बनाने वाले वैभव का यह बयान उनकी काबिलियत और जज्बे को दर्शाता है।

राजस्थान को जीत दिलाना लक्ष्य
सूर्यवंशी ने नमन अवॉर्ड्स को लेकर कहा कि इस सेरेमनी की वजह से मुझे अपने कोच और साथियों से मिलने का मौका मिला है, काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। अपने प्लान को लेकर सूर्यवंशी ने कहा कि कुछ ख़ास नहीं है, बस मैच में मैं अपनी जरूरत के मुताबिक खेलने का प्रयास करूंगा। उनका कहना था कि राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल में टाइटल दिलाना है।
राहुल द्रविड़ के बारे में वैभव की प्रतिक्रिया
पिछले आईपीएल को लेकर वैभव ने कहा कि उस दौरान मुझे राहुल द्रविड़ सर का सान्निध्य मिला, जिनसे मुझे खेल की बारीकियों को समझने का बेहतरीन मौका मिला। टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे और उनके अनुभव से मैंने बहुत कुछ सीखा। चाहे मेरा पहला ट्रेनिंग कैंप हो या फिर आईपीएल का शुरुआती सीजन, वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ बिताया गया वह समय मेरे लिए सीखने के लिहाज से बेहद शानदार रहा।
घरेलू क्रिकेट के मैदानों पर रनों का अंबार लगाने के बाद, अब यह युवा खिलाड़ी आईपीएल के कड़े मुकाबले में खुद को साबित करने के लिए बेताब है। उनकी बातों में छिपा आत्मविश्वास यह बता रहा था कि वे सिर्फ खेलने के लिए नहीं, बल्कि इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications