अमित शाह ने पूछा कन्हैया पर इजाज़त कब मिलेगी
Getty Images
कन्हैया कुमार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आठ फ़रवरी को मतदान से पहले बीजेपी अपने चुनावी अभियान में आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रवाद को लेकर घेर रही है.
बीजेपी ख़ुद को राष्ट्रवादी बता रही है और केजरीवाल पर सवाल उठा रही है.
रविवार को दिल्ली के बुराड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सीपीआई नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर ख़ालिद का नाम लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला.
अमित शाह ने कहा, ''ये कन्हैया कुमार और उमर ख़ालिद को मोदी जी ने जेल में डाला और जब आरोपपत्र दायर करने का समय आया तब परमिशन चाहिए थी लेकिन डेढ़ साल हो गए और केजरीवाल सरकार अभी तक परमिशन नहीं दी है. मैं पूछते-पूछते थक गया हूं लेकिन ये नहीं बताते की परमिशन देंगे या नहीं.''












Click it and Unblock the Notifications