Aaj KI Taaja Samachar: ऐश्वर्या के साथ लालू के परिवार ने महापाप किया: JDU

Aaj KI Taaja Samachar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिन के 11 बजे 'मन की बात' की, हर महीने प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम की यह 122वीं कड़ी थी। तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया है।पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
May 25, 2025, 5:17 PM IST

तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित और पारिवारिक संबंध खत्म कर दिया है। इसी बीच, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर ने बिहार के वैशाली जिले में एक जनसभा के दौरान कहा, "बिहार का इससे क्या लेना-देना कि लालू यादव ने अपने बेटे को पार्टी से निकाल दिया और परिवार से भी अलग कर दिया? क्या लालू यादव ने कभी यह कहा कि यादव जाति में जो भी योग्य व्यक्ति होगा, उसे वह नेता बनाएंगे?" प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर आज लालू यादव यादव समाज के किसी और व्यक्ति को सीएम चेहरा घोषित कर दें तो जन सुराज उसका समर्थन करेगा।
May 25, 2025, 4:30 PM IST

पार्टी से निकाले गए लालू के लाल हैं करोड़पति, जानें नेटवर्थ

Tej Pratap Yadav Net Worth: पार्टी और परिवार से बेदखल किए गए लालू के लाल हैं करोड़पति, जानें नेटवर्थ
May 25, 2025, 4:29 PM IST

कितने पढ़े-लिखे हैं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप?

आसमान छूने की कोशिश, राजनीति में भी आजमाया हाथ! कितने पढ़े-लिखे हैं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप?
May 25, 2025, 4:29 PM IST

तेज प्रताप को पार्टी से निकालने पर BJP नेता ने किए ये सवाल

Tej Pratap love Story: बेटे को पार्टी से निकाला, रिश्ते की कुछ तो सच्चाई होगी, यू हीं कार्रवाई नहीं होती
May 25, 2025, 4:28 PM IST

'ऐश्वर्या के साथ जब लालू के परिवार ने महापाप किया'

ऐश्वर्या के साथ जब लालू जी के परिवार ने महापाप किया, तब उनकी चेतना क्यों नहीं जागी: JDU
May 25, 2025, 3:59 PM IST

जाति जनगणना देश की जरूरत है-जेपी नड्डा

जाति जनगणना देश की जरूरत है, NDA की बैठक में पास हुए 2 प्रस्ताव- जेपी नड्डा
May 25, 2025, 3:41 PM IST

बड़े अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है: तेजस्वी यादव

राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग-अलग हैं। बड़े भाई को अपने निजी फैसले लेने का अधिकार है: तेजस्वी यादव
May 25, 2025, 3:25 PM IST

Love Story: दिलचस्प है लालू के दोनों बेटों की प्रेम कहानी

बड़े मियां का 12 साल से चल रहा अफेयर? छोटे मियां को मिले थे 44000 प्रपोजल, गजब हैं लालू के दोनों 'लाल'
May 25, 2025, 3:24 PM IST

लालू ने बेटे तेज को को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

लालू ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया।
May 25, 2025, 2:03 PM IST

रूस ने यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हवाई हमला, 13 की मौत

कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस ने यूक्रेन पर किया सबसे बड़ा हवाई हमला, 13 की मौत
May 25, 2025, 12:29 PM IST

हिमाचल के रामपुर में बादल फटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

हिमाचल के रामपुर में बादल फटा, नाले में बाढ़ से 15 गाड़ियां बहीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग हैरान-परेशान।
May 25, 2025, 11:38 AM IST

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना: IMD

उत्तराखंड के कई जिलों में तूफान की चेतावनी , गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना: IMD
May 25, 2025, 11:36 AM IST

गुजरात से बंगाल तक उपचुनाव की दस्तक! कहां, कब हो रहा चुनाव?

गुजरात से बंगाल तक उपचुनाव की दस्तक! कब, कहां और क्यों हो रहा है चुनाव?
May 25, 2025, 11:35 AM IST

Covid के नए वैरिएंट की भारत में एंट्री, जानें इसके बारे में

Covid New Variants: NB.1.8.1 और LF.7 की भारत में एंट्री, 5 प्वाइंट में जानें इसके लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ
May 25, 2025, 11:34 AM IST

'शहद उत्पादन में करीब 60% की बढ़ोतरी हुई '

मेरे प्यारे देशवासियो, 20 मई को ‘World Bee Day’ मनाया गया, यानि एक ऐसा दिन जो हमें याद दिलाता है कि शहद सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि सेहत, स्वरोजगार, और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी है, पिछले 11 वर्षों में, मधुमक्खी पालन में, भारत में एक sweet revolution हुआ है, आज से 10-11 साल पहले भारत में शहद उत्पादन एक साल में करीब 70-75 हज़ार मीट्रिक टन होता था, आज यह बढ़कर करीब-करीब सवा-लाख मीट्रिक टन के आसपास हो गया है, यानि शहद उत्पादन में करीब 60% की बढ़ोतरी हुई है , हम Honey Production और export में दुनिया के अग्रणी देशों में आ चुके हैं, इस positive impact में ‘राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन’ और ‘शहद मिशन’ की बड़ी भूमिका है। इसके तहत मधुमक्खी पालन से जुड़े हजारों किसानों को Training दी गई, उपकरण दिए गए, और बाजार तक, उनकी, सीधी पहुंच बनाई गई: मन की बात में बोले पीएम मोदी
May 25, 2025, 11:26 AM IST

मन की बात के 122वें एपिसोड में पीएम के संबोधन की मुख्य बातें

'दंतेवाड़ा की तारीफ, ऑप्रेशन सिंदूर से लेकर फिटनेस तक', जानिए मन की बात में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
May 25, 2025, 11:25 AM IST

'Wild Life Protection के लिए जागरुक होना होगा'

साथियो, Asiatic Lion की आबादी में बढ़ोतरी ये दिखाती है कि जब समाज में ownership का भाव मजबूत होता है, तो कैसे शानदार नतीजे आते हैं, कुछ दशक पहले गिर में हालात बहुत challenging थे लेकिन वहां के लोगों ने मिलकर बदलाव लाने का बीड़ा उठाया, वहां latest technology के साथ ही global best practices को भी अपनाया गया, इसी दौरान गुजरात ऐसा पहला राज्य बना, जहां बड़े पैमाने पर Forest Officers के पद पर महिलाओं की तैनाती की गई आज हम जो नतीजे देख रहे हैं, उसमें इन सभी का योगदान है, Wild Life Protection के लिए हमें ऐसे ही हमेशा जागरुक और सतर्क रहना होगा ।
May 25, 2025, 11:19 AM IST

'गांव की महिलाएं drone दीदी बनकर drone उड़ा रही हैं '

आज कई ऐसी महिलाएं हैं, जो खेतों के साथ ही, अब, आसमान की ऊंचाइयों पर काम कर रही हैं | जी हां! आपने सही सुना, अब गांव की महिलाएं drone दीदी बनकर drone उड़ा रही हैं और उससे खेती में नई क्रांति ला रही हैं: पीएम मोदी
May 25, 2025, 11:16 AM IST

'इरादा मजबूत हो, तो, नामुमकिन कुछ नहीं'

मेरे प्यारे देशवासियो, आज मैं आपको एक ऐसे शानदार व्यक्ति के बारे में बताना चाहता हूँ जो एक कलाकार भी हैं और जीती-जागती प्रेरणा भी हैं | नाम है - जीवन जोशी, उम्र 65 साल | अब सोचिए, जिनके नाम में ही जीवन हो, वो कितनी जीवंतता से भरे होंगे | जीवन जी उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहते हैं | बचपन में पोलियो ने उनके पैरों की ताकत छीन ली थी, लेकिन पोलियो, उनके हौसलों को नहीं छीन पाया | उनके चलने की रफ्तार भले कुछ धीमी हो गई, लेकिन उनका मन कल्पना की हर उड़ान उड़ता रहा | इसी उड़ान में, जीवन जी ने एक अनोखी कला को जन्म दिया - नाम रखा ‘बगेट’ | इसमें वो चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियाँ बनाते हैं | वो छाल, जिसे लोग आमतौर पर बेकार समझते हैं - जीवन जी के हाथों में आते ही धरोहर बन जाती है | उनकी हर रचना में उत्तराखंड की मिट्टी की खुशबू होती है | कभी पहाड़ों के लोक वाद्ययंत्र, तो कभी लगता है जैसे पहाड़ों की आत्मा उस लकड़ी में समा गई हो | जीवन जी का काम सिर्फ कला नहीं, एक साधना है | उन्होंने इस कला में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है | जीवन जोशी जैसे कलाकार हमें याद दिलाते हैं कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, अगर इरादा मजबूत हो, तो, नामुमकिन कुछ नहीं | उनका नाम जीवन है और उन्होंने सच में दिखा दिया कि जीवन जीना क्या होता है |
May 25, 2025, 11:10 AM IST

'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो बहादुरी दिखाई है'

मन की बात के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो बहादुरी दिखाई है, उससे हर भारतीय को गर्व हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया आत्मविश्वास और उत्साह भरा है। ऑपरेशन सिंदूर ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है..."
May 25, 2025, 11:06 AM IST

आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है: PM मोदी

मन की बात के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से से भरा है, लेकिन दृढ़ है। आज हर भारतवासी का संकल्प है कि आतंकवाद को खत्म करना है।"
May 25, 2025, 10:55 AM IST

'मन की बात' कर रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन के 11 बजे 'मन की बात' कर रहे हैं । हर महीने प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम की यह 122वीं कड़ी है।
May 25, 2025, 10:51 AM IST

विकसितभारत की ओर एक तेज़ कदम: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

भारत जापान से आगे निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। #विकसितभारत की ओर एक तेज़ कदम, एक बड़ी छलांग। ऐसा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
May 25, 2025, 8:49 AM IST

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: नीति आयोग

भारत जापान को पीछे छोड़कर 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया: नीति आयोग के सीईओ
May 25, 2025, 8:13 AM IST

Nautapa: इस बार आंधी-बारिश से सराबोर रहेगा नौतपा

Nautapa: सूर्य का रोहिणी में प्रवेश, इस बार आंधी-बारिश से सराबोर रहेगा नौतपा
May 25, 2025, 8:12 AM IST

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी जारी

कल रात खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और अपडेट के लिए एयरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में रहें: दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी
May 25, 2025, 8:10 AM IST

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, आंधी-तूफान, आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, आंधी-तूफान, ट्रैफिक-फ्लाइट्स प्रभावित, आज भी रेड अलर्ट जारी
May 25, 2025, 8:10 AM IST

दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कल रात हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ। आज भी रेड अलर्ट जारी है।
May 25, 2025, 8:08 AM IST

पीएम मोदी आज 'मन की बात' करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो शो 'मन की बात' का आज 122वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसमें पीएम मोदी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बात कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+