Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आसमान छूने की कोशिश, राजनीति में भी आजमाया हाथ! कितने पढ़े-लिखे हैं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप?

Tej Pratap Yadav: तारीख 24 मई, 2025... तेज प्रताप यादव के एक फेसबुक पोस्ट ने बिहार की सियासी गलियारों में अचानक ही तूफान ला दिया। एक महिला के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए तेज प्रताप ने ये दावा किया था कि उसके साथ वो पिछले 12 सालों से रह रहे हैं और एक प्रकार के 'रिश्ते' में हैं।

देखते ही देखते ये पोस्ट जंगल के आग की तरह फैल गई और 12 साल के रिलेशन वाली पोस्ट '12 मिनट' बाद ही डिलीट कर दी गई। लेकिन तस्वीर और कैप्शन अपना काम कर चुकी थी। आनन-फानन में तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए अपना फेसबुक अकाउंट हैक होने की बात कही लेकिन लोग कहां मानने वाले थे।

Tej Pratap Yadav

फेसबुक पोस्ट हुआ वायरल

उनके फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट इस तरह वायरल हुआ कि अब उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सहित परिवार से भी निष्काषित कर दिया गया है। बिहार के पूर्व मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव हमेशा किसी न किसी बात की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

12 तक की है पढ़ाई

तेज प्रताप यादव, बिहार के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। उनकी पढ़ाई को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। Myneta पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार तेज प्रताप ने 2010 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। हालांकि, कितने नंबर आए और स्ट्रीम कौन सा था इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इसके बाद पटना के बिहार नेशनल कॉलेज में राजनीति विज्ञान की पढ़ाई शुरू की, लेकिन पहली साल की परीक्षा पास न कर पाने की वजह से पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। हालांकि, उन्होंने कॉलेज में रहते हुए राजनीति के कई पहलुओं को समझने की कोशिश की।

पायलट बनने का अधूरा सपना

पढ़ाई छोड़ने के बाद तेज प्रताप ने पायलट बनने का सपना देखा। उन्होंने पटना के बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का रुख किया। यहां उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेंनिंग के लिए दाखिला लिया। इस ट्रेनिंग में तेज प्रताप कम से कम 200 घंटे उड़ान भरनी थी, लेकिन वे इसे पूरा नहीं कर सके। इस कारण उनका पायलट बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अपना एक सर्टिफिकेट शेयर करते हुए देश की सेवा में अपना योगदान देने की इच्छा जताई। हालांकि जो लाइसेंस उन्होंने शेयर किया था वो रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर का था।

धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि

तेज प्रताप की धार्मिक आस्था गहरी है। वे खुद को भगवान कृष्ण का भक्त बताते हैं और अक्सर कृष्ण की वेशभूषा में सोशल मीडिया पर दिखते हैं। उन्हें बांसुरी बजाने और योग करने का भी शौक है। इसके साथ ही घुड़सवारी में भी उनकी दिलचस्पी है। ये रुचियां उनकी अलग पहचान बनाती हैं।

राजनीति में तेजी से उभार

2015 में बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तेज प्रताप यादव को नीतीश कुमार की सरकार में स्वास्थ्य विभाग का मंत्री बनाया गया। 2017 में उन्हें पर्यावरण एवं वन विभाग और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री का पद सौंपा गया जो सरकार टूटने के साथ खत्म हो गया। 16 अगस्त 2022 से 28 जनवरी 2024 तक तेज प्रताप एक बार फिर मंत्री रहे।

उनकी कम शैक्षणिक योग्यता को लेकर आलोचना हुई, लेकिन उन्होंने अपने काम से खुद को साबित किया। उन्होंने अपने पिता लालू यादव की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, अब लालू यादव ने तेज प्रताप को अपने परिवार और पार्टी से अलग कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav: साढ़े 5 घंटे भी नहीं टिका तेज प्रताप का 12 साल पुराना प्‍यार, अब सफाई-'अकाउंट हैक हो गया'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+