Covid New Variants: NB.1.8.1 और LF.7 की भारत में एंट्री, 5 प्वाइंट में जानें इसके लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ
Covid New Variants: दुनिया भर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। हांगकांग और सिंगापुर में बड़ी संख्या में कोविड केस देखने को मिल रहे हैं। भारत में भी कोविड-19 के नए वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 के केस दर्ज किए गए हैं। NB.1.8.1 का अब तक एक और और LF.7 के चार केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, अपनी सुरक्षा के लिए लोगों से भीड़-भाड़ की जगहों पर मास्क पहनने की अपील की गई है।
Covid New Variants: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की अपील
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एलएफ.7 और एनबी.1.8.1 सब वैरिएंट को निगरानी में रखा जाने वाला वैरिएंट करार दिया है। इसे बहुत चिंताजनक अभी नहीं माना गया है। चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में इस वैरिएंट के केस में तेजी से वृद्धि हो रही है। फिलहाल भारत में मई के महीने में एलएफ.7 के 4 केस गुजरात में दर्ज किए गए हैं। एनबी.1.8.1 का एक केस तमिलनाडु में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: फिर लौट रहा है कोरोना का कहर! इन राज्यों में मास्क लगाना अनिवार्य, किस राज्य में कितने Covid मरीज
5 प्वाइंट में समझें भारत में कोविड की स्थिति, बचाव और लक्षण
1) 19 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड के 257 केस दर्ज हैं। दिल्ली में 23, आंध्र प्रदेश में 24 केस दर्ज हैं।
2) WHO ने कोविड के दोनों नए सब वैरिएंट एलएफ.7 और एनबी. 1.8.1 को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए कम जोखिम वाला वैरिएंट करार दिया है।
3) भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर और अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ बैठक में इस पर चर्चा की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
4) कोविड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, सैनिटाइजर इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
5) किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं पर यकीन करने के बजाय अस्पताल जाकर जांच कराएं। स्वास्थ्यकर्मियों के निर्देश के मुताबिक ही काम करें।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के दो केस आए सामने, दो मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications