Tej Pratap Yadav Net Worth: पार्टी और परिवार से बेदखल किए गए लालू के लाल हैं करोड़पति, जानें नेटवर्थ
Tej Pratap Yadav Net Worth: अक्सर विवादों में रहने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके पिता और पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में सही आचरण नहीं करने की वजह से पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले लालू परिवार में फूट की यह घटना विरोधियों के लिए मौका बन गई है।
तेजप्रताप ने शनिवार को एक तस्वीर डालते हुए कहा था कि अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिलेशन में हैं। बाद में उन्होंने तस्वीर हटा ली और अकाउंट हैक होने की बात कही। हालांकि, अब उनके पिता ने ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लालू के बड़े बेटे पैसों के मामले में काफी धनी हैं और उनके पास गाड़ियों से लेकर आलीशान घर तक है।

Tej Pratap Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक
तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या ने उनसे पटना के आवास में हिस्सा और हर महीने 1.5 लाख रुपये मेंटनेंस मांगा था। उस वक्त तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा था कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। हालांकि, जनवरी 2024 तक के शपथ पत्र के अनुसार, तेजप्रताप यादव लगभग 4 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। शपथ पत्र के अनुसार,उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹3.58 करोड़ आंकी गई है। इसमें कृषि योग्य भूमि और घर के अलावा कई अचल संपत्तियां भी हैं। लालू के बड़े बेटे ने शपथ पत्र में अपने पास BMW सेडान, स्कोडा स्लाविया (₹22 लाख) और एक Honda CBR 1000RR सुपरबाइक (₹15.45 लाख) होने का खुलासा किया था। इसके अलावा, उनके पास गोपालगंज जिले के फुलवरिया और पटना में कृषि और आवासीय भूमि भी है।
संपत्ति के अलावा, हलफनामे में तेज प्रताप यादव ने अपनी आय का भी खुलासा किया था। इसके मुताबिक विधायक के तौर पर मिलने वाले वेतन और कृषि से होने वाली आय उनकी आमदनी का जरिया है। तेज प्रताप ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वह शॉपिंग करने के काफी शौकीन हैं। अब देखना यह है कि परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद लालू के बड़े बेटे का अगला कदम क्या होता है। अपनी अलग पार्टी बनाते हैं या उनका राजनीतिक करियर यहीं खत्म हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications