Delhi Weather: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, आंधी-तूफान, ट्रैफिक-फ्लाइट्स प्रभावित, आज भी रेड अलर्ट जारी
Delhi Weather Today 24 May: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखा गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के बाद दिल्ली-NCR में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात तेज हवाएं, आंधी-तूफान और भारी बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन इससे ट्रैफिक और फ्लाइट्स प्रभावित हुए। कई विमान रद्द किए गए हैं औ कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई है। दिल्ली में यह मौसम में बदलाव उस समय आया जब मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था।
मिंटो रोड, हुमायूं रोड और शास्त्री भवन समेत कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव देखने को मिला। मिंटो ब्रिज के नीचे एक कार पानी में डूबी हुई पाई गई, जो आमतौर पर तेज बारिश के बाद जलभराव से प्रभावित होता है। अब बात आज रविवार (25 मई) को दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा, आईएमडी ने आज के लिए भी तेज हवाएं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। अभी भी कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी है।

दिल्ली के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में बिजली भी ना होने की खबर है। कई इलाकों के बिजली के तार और खंभों को भी नुकसान पहुंचा है।
Delhi mein aaj kaisa rahega mausam: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत आस-पास के इलाकों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हुई है, जिससे पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान खुले में न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, और सुरक्षित स्थानों रहें। साथ ही वाहन चालकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
Delhi-NCR Weather Forecast For Next Five Days: दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के मुताबिक, 26 और 27 मई को दिल्ली/एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही दोनों दिन गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। 26 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और 27 मई को 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि अगले पांच दिनों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन 27 और 28 मई को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 मई को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications