Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बड़े मियां का 12 साल से चल रहा अफेयर? छोटे मियां को मिले थे 44000 प्रपोजल, गजब हैं लालू के दोनों 'लाल'

Tej Pratap Yadav and Tejashwi Yadav Love Story: बिहार में इस वक्त सियासी पारा चरम पर है, वजह है तेज प्रताप यादव का पर्सनल मैटर, जो कि अब सार्वजनिक हो गया है और इसी कारण राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, यही नहीं उन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े को परिवार से भी बेदखल कर दिया है।

जिसको लेकर अब तेज प्रताप और लालू यादव से सवाल किए जा रहे हैं, हालांकि तेज की ओर से लगातार कहा जा रहा था कि वायरल तस्वीर और पोस्ट में जरा भी सच्चाई नहीं है, उनका सोशल अकाउंट हैक हो गया था लेकिन लालू ने तेज को पार्टी और घर से बाहर का रास्ता दिखाकर उनकी सारी बातों को झूठा करार दे दिया है।

Tej Pratap Yadav

आपको बता दें कि शनिवार शाम को तेज प्रताप यादव की एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें वो अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ नजर आ रहे थे और इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था कि 'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है।'

12 सालों से एक दूसरे को प्यार करते हैं:Tej Pratap Yadav

'हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं, हम लोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में रह रहे हैं, मैं काफी वक्त से आपलोगों को ये बात बताना चाह रहा था लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि ये कैसे कहूं... लेकिन आज इस पोस्ट के जरिए आप सभी से अपनी दिल की बात बता रहा हूं, उम्मीद है कि आप लोग समझेंगे।'

Tej Pratap Yadav

सवालों के घेरे में पूरा लालू परिवार (Tej Pratap Yadav)

जैसे ही ये पोस्ट सामने आई जमकर बवाल मच गया, लोगों ने तेज प्रताप और लालू के पूरे परिवार को घेर लिया और सवाल करने लगे। दरअसल तेज प्रताप यादव ने साल 2018 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी लेकिन तलाक अभी तक हुआ नहीं है, ऐश्वर्या ने तेज और उनके पूरे परिवार पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसी वजह से जैसे ही तेज के अफेयर की बात सामने आई लोगों ने तेज प्रताप को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया।

परिवार को बदनाम करने की साजिश है: Tej Pratap Yadav

हालांकि लगभग साढ़े पांच घंटे बाद तेज यादव ने कहा था कि ' उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था, ये उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है, पोस्ट में बिल्कुल सच्चाई नहीं है।' लेकिन इसके बावजूद लोग तेज प्रताप यादव को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे और इसके बाद लालू के एक्शन ने एक तरह से तेज प्रताप के अफेयर पर मोहर लगा दी।

Tej Pratap Yadav

यादव खानदान के दोनों बेटों की कहानी काफी दिलचस्प है

मालूम हो कि बिहार की सियासत में एक महत्वपूर्ण जगह रखने वाले यादव खानदान के दोनों बेटों की कहानी काफी दिलचस्प है। जहां लालू के बड़े बेटे तेज खुद को कभी 'शिव' तो कभी 'कृष्ण' का अवतार कहते हैं और इस वक्त पर्सनल लाइफ के कारण लोगों के बीच सुर्खियां बने हुए हैं तो वहीं लालू के दूसरे बेटे तेजस्वी यादव भी कभी बिहार के चहेते 'बैचलर्स' में से एक थे।

तेजस्वी को मिले थे 44000 मैरिज प्रपोजल

आपको बता दें कि लालू-राबड़ी के दूसरे बेटे तेजस्वी जब डिप्टी सीएम बने थे तो उन्हें 44000 मैरिज प्रपोजल whatsapp पर मिले थे और ये उस वक्त राज्य की सबसे दिलचस्प खबरों में से एक खबर थी। लड़कियां CMO ऑफिस और RJD के दफ्तर में फोन करके तेजस्वी का नंबर मांगा करती थीं लेकिन तेजस्वी ने उस वक्त सभी का दिल तोड़ दिया, जिस वक्त उन्होंने अचानक से अपनी शादी की खबर लोगों को सुनाई।

दिसंबर 2021 में तेजस्वी ने रचाया प्रेमविवाह

गौरतलब है कि तेजस्वी ने दिसंबर 2021 में अचानक से अपनी बचपन की ईसाई दोस्त रेचल गोडिन्हो से शादी करके सबको चौंका दिया था। दोनों साथ में स्कूल में पढ़ा करते थे और दिल्ली में एक ही कालोनी में रहा करते थे। इस शादी को मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई थी, किसी को भी तेजस्वी के इश्क की खबर नहीं थी।

Tejashwi Yadav

पॉवर कपल को एक बेटी 'कात्यानी' है

हालांकि शादी के बाद तेजस्वी की पत्नी का नाम राजश्री' हो गया। कहते हैं कि राजश्री शादी से पहले एयर होस्टेज थीं लेकिन अब शादी के बाद उन्होंने करियर छोड़ दिया। इस पॉवर कपल को एक बेटी 'कात्यानी' है।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+