Vinesh Phogat: जुलाना चुनाव में छलका विनेश फोगाट का दर्द, बोलीं-'PM मोदी से अब कोई उम्मीद नहीं'
Vinesh Phogat Julana Seat: पहलवान विनेश फोगाट अब हरियाणा के 'सियासी दंगल' में जीत के लिए दांव-पेंच लगा रही हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। मंगलवार सुबह दस बजे जुलाना पुराना बस स्टैण्ड के पास विनेश फोगाट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ है।
जुलाना में चुनाव प्रचार करती विनेश फोगाट का दर्द उस वक्त छलक पड़ा, जब न्यूज एजेंसी ANI ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल पूछे गए। विनेश बोलीं कि अब पीएम मोदी से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Election News: जुलाना सीट से विनेश के चुनाव लड़ने पर महावीर सिंह फोगाट ने कही दिल की बात

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Julana: विनेश फोगाट की सीट जुलाना का चुनावी इतिहास, कांग्रेस-BJP में से किसकी टेंशन बढ़ाने वाला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए 14 सितंबर को हरियाणा आ रहे हैं। विनेश फोगाट से पूछा कि पीएम मोदी के दौरे पर विनेश उन्हें क्या संदेश देना चाहेंगी? क्योंकि आप जब जीतकर आई थीं कि तब पीएम मोदी आपसे मिले थे। आपको बुलाया था। फिर आपने उनके खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना भी दिया। उनसे क्या उम्मीद है आपको?
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat vs Brij Bhushan Singh: पूर्व WFI चीफ बृजभूषण सिंह ने विनेश के चुनाव पर कर दी ये 'भविष्यवाणी'
#WATCH | Congress candidate from Julana, Vinesh Phogat says, "We are working hard, everyone has the right to fight. We believe in our honesty and truth that people will support us...I am among people, it is a matter of great happiness for me that girls are considering me as an… pic.twitter.com/QUrTdPzpau
— ANI (@ANI) September 10, 2024
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं विनेश फोगाट? कार कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग
विनेश फोगाट बोलीं कि पीएम मोदी को वे कोई संदेश नहीं देना चाहती है। पीएम से तो अब कोई उम्मीद ही नहीं। जब उम्मीद थी तब तो पूरी हुई नहीं। अब क्या ही उम्मीद करें। जिस पार्टी में आए हैं, उसी से उम्मीद है। उसी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।

विनेश फोगाट से पूछा कि गया कि जुलाना की बहू-बेटियों को उनसे काफी उम्मीद है। वे उनके लिए भविष्य में क्या करना चाहेंगी? विनेश ने जवाब दिया कि ''मैं जुलाना की बहू-बेटियों के बीच जा रही हूं। कॉलेज छात्राएं मुझसे प्रेरित हो रही है। छात्राओं ने मुझे बताया कि वाहन, खेल स्टेडियम व सुरक्षा की समस्या है। कांग्रेस सरकार आएगी तो उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।''
उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग में 100 ग्राम वजन की वजह से फाइनल में पहुंचने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया था। पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद विनेश फोगाट ने 6 सितंबर को कांग्रेस ज्वाइन की और उसी रात जुलाना से टिकट भी मिल गई। भाजपा ने विनेश फोगाट के सामने कैप्टन योगेश बैराठी को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Family Background: विनेश फोगाट के परिवार में कौन-कौन? क्या बन पाएंगी जुलाना विधायक?












Click it and Unblock the Notifications