Vinesh Phogat Family Background: विनेश फोगाट के परिवार में कौन-कौन? क्या बन पाएंगी जुलाना विधायक?
Vinesh Phogat Family Background: हरियणा के साधारण परिवार से आने वाली इंटरनेशनल रेसलर विनेश फोगाट ने 6 सितंबर 2024 को दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की है। विनेश के साथ बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है। विनेश फोगाट को कांग्रेस ने उनसे ससुराल वाली सीट जुलाना से उम्मीदवार घोषित किया है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंचकर 100 ग्राम वजन के चलते अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट की सक्सेस स्टोरी हर किसी को प्रेरित करने वाली हैं, जिसमें बचपन से ही संघर्ष, कड़ी मेहतन और सफलता है।

आइए जानते हैं 30 वर्षीय विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने पर जानिए उनके परिवार की डिटेल। भाजपा नेता बबीता फोगाट, गीता फोगाट बहनों से विनेश फोगाट का क्या रिश्ता है? दंगल फेम महावीर फोगाट ने विनेश फोगाट को रेसलर बनाने में क्या भूमिका निभाई?
Recommended Video

विनेश फोगाट का जन्म कब हुआ? (Vinesh Phogat Biography in Hindi)
- रेसलर विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में हुआ।
- विनेश फोगाट के माता-पिता का नाम प्रेम लता फोगाट व राजपाल सिंह फोगाट है। विनेश ने पिता को बचपन में ही खो दिया था।
- विनेश फोगाट के भाई का नाम हरविंदर फोगाट है। बहन प्रियंका फोगाट है। मशहूर रेसलर बबीता कुमारी, रितु फोगाट व गीता फोगाट विनेश की चचेरी बहनें हैं।

विनेश फोगाट की सरकारी नौकरी (Vinesh Phogat India Railway Job)
खेल कोटे से विनेश फोगाट को भारतीय रेलवे में ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर सरकारी नौकरी दी गई थी। विनेश फोगाट ने उत्तर रेलवे में लेवल-7 कैटेगरी की नौकरी से 6 सितंबर 2024 को इस्तीफा दे दिया। रेलवे में ओएसडी स्पोर्ट्स एक पद होता है, जिसमें स्पोर्ट्स कोटा से लोगों को रिक्रूट किया जाता है।

विनेश फोगाट के लव स्टोरी, शादी व पति (Vinesh Phogat Husband Marriage Love Story)
विनेश फोगाट ने जीवनसाथी से खेल क्षेत्र से चुना। 13 दिसंबर 2018 को विनेश फोगाट और सोमवार राठी ने शादी की। शादी में आठ फेरे लिए थे। सोमवीर राठी भी रेसलर रह चुके हैं। सोनीपत के रहने वाले सोमवार राठी और विनेश फोगाट की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। एयरपोर्ट पर सोमवीर ने विनेश को प्यार का इजहार किया था।

महावीर फोगाट ने सिखाई कुश्ती (Vinesh Phogat with Mahaveer Phogat)
विनेश फोगाट ने बचपन में ही पिता को खो दिया था। तब उनके ताऊ महावीर फोगाट की देखरेख में विनेश व उसके भाई-बहन पले-बढ़े। जाने-माने पहलवान व कोच महावीर फोगाट ने अपनी बेटियों बबीता, गीता और रितु के साथ-साथ विनेश फोगाट को कुश्ती सिखाई और पहलवान बनाया।













Click it and Unblock the Notifications